पहले वीकेंड में फिल्म ‘वॉर’ ने की ताबड़तोड़ कमाई, 2019 की टॉप-5 फिल्मों में बनाई जगह

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) स्टारर फिल्म ‘वॉर’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी है। इस फिल्म ने...

0
1279

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) स्टारर फिल्म ‘वॉर’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी है। इस फिल्म ने पांचवें दिन एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस फिल्म के कलेक्शन में शनिवार को 30 फीसदी का उछाल देखा गया। कलेक्शन की रफ्तार को देखकर कहा जा सकता है कि जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म ‘वॉर’ ने फैंस को बेहद खुश किया है। ऋतिक और टाइगर की फ्रेश जोड़ी की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। साथ ही इसकी कहानी भी सभी को बहुत पसंद आ रही है। लिहाजा फिल्म ‘वॉर’ ने पहले वीकेंड में ही 150 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार के कलेक्शन के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कारोबार 166.25 करोड़ रुपए पहुंच गया है, इसमें हिन्दी वर्जन का कलेक्शन 159.70 करोड़ रुपए , जबकि तमिल और तेलुगु वर्जन का कलेक्शन 6.55 करोड़ रुपए है।

वहीं हर दिन फिल्म ‘वॉर’ का कलेक्शन आप नीचे देख सकते हैं-

दिन हिंदी वर्जन की कमाई (रुपए में) तमिल+तेलुगु वर्जन की कमाई (रुपए में) कुल कमाई (रुपए में)
बुधवार 51.60 करोड़ 1.75 करोड़ 53.35 करोड़
गुरुवार 23.10 करोड़ 1.25 करोड़ 24. 35 करोड़
शुक्रवार 21.30 करोड़ 1.15 करोड़ 22.45 करोड़
शनिवार 27.60 करोड़ 1.10 करोड़ 28.70 करोड़
रविवार 36.10 करोड़ 1.30 करोड़ 37.40 करोड़
कुल कलेक्शन 159.70 करोड़ 6.55 करोड़ 166. 25 करोड़

वहीं यह भी बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के 5 दिन बाद ही साल 2019 की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।

2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में-

रैंक फिल्म रिलीज डेट कलेक्शन
1 कबीर सिंह 21 जून 278.24 करोड़ रुपए
2 उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक 11 जनवरी 244.06 करोड़ रुपए
3 भारत 5 जून 209.36 करोड़ रुपए
4 मिशन मंगल 15 अगस्त 200.16 करोड़ रुपए
5 वॉर (सिर्फ हिंदी वर्जन) 2 अक्टूबर 159.70 करोड़ रुपए (कमाई जारी है।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here