बॉलीवुड सेलेब्स इस अदांज में मना रहे आजादी का जश्न….

74वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी है।

0
988
happy independence day
बॉलीवुड सेलेब्स इस अदांज में मना रहे आजादी का जश्न....

Mumbai: देशभर में 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। कोरोना काल के बावजूद भी लोगों के इसके सेलिब्रेशन का उत्साह कम नहीं है। लोग इसका जश्न अपने-अपने तरीके से फैमिली के साथ मना रहे हैं। इस खास मौके पर (Happy Independence Day) बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी है। अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर कोरोना के खिलाफ लड़ने वाले जांबाजों को सलाम किया है और शुभकामनाएं दी है।

अमिताभ बच्चन ने तिरंगे को सलाम करते हुए एक फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा कि ‘कोविड के ख‍िलाफ लड़ने वाले असली जांबाजों को मेरा सलाम, और स्वतंत्रता दिवस के इस पावन दिन (Happy Independence Day) शांति और समृद्ध‍ि की कामना करता हूं।’ साथ ही अमिताभ ने आजाद भारत पर एक खूबसूरत कविता भी शेयर की है।

Independence day 2020: लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने कई बड़े ऐलान किए

अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर (Happy Independence Day) फैन्स से जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जितनी हो सके उतनी मदद कीजिए, बस नजर अंदाज मत कीजिए। और वहीं प्रियंका चोपड़ा ने उन महिलाओं का वीडियो शेयर किया जिन्होंने इतिहास रचा है।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कुछ अलग अंदाज में 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोस्ट किया है। स्वरा अपनी ट्वीटर की प्रोफाइल फोटो में तिरंगे के रंग की चूड़‍ियां पहने नजर आई हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे इंड‍िया, तुम्हारा सार कभी गुम ना हो, आई लव यू, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’

 ‘उरी’ फेम एक्टर विक्की कौशल ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तिरंगा लहराता नजर आ रहा है। इसी के साथ उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी 74वें डं​इंडिपेंडेंस डे।’

इसके अलावा अनुपम खेर ने अखबार पढ़ते हुए अपनी फोटो शेयर की और लिखा, ‘हम सभी को हमारे देश भारतवर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई, मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हजारों सालों तक फूले फले और प्रगति की ऊंचाइयों को हमेशा छुए, भारत माता की जय, जय हिंद’।’

वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शानदार मैसेज के साथ इस जश्न को मनाया। उन्होंने पौधा लगाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएँ की इस देश की मिट्टी को भी हम पे गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, जय हिंद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here