Novel Atharva The Origin : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एमएस धोनी ने जारी किया अपने नॉवेल अथर्व का पहला टीज़र दिखा कुछ अलग अंदाज

एमएस धोनी ने अथर्व: द ओरिजिन' से अपना पहला लुक और उपन्यास का पहला टीज़र फेसबुक पेज से जारी कर अपने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

0
570
animated novel atharva the origin
एमएस धोनी ने अथर्व: द ओरिजिन' से अपना पहला लुक और उपन्यास का पहला टीज़र फेसबुक पेज से जारी कर अपने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

Ms Dhoni Novel : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट में अपनी दमदार पारी खेलने के बाद अब अपनी नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं। बता दें की बुधवार को उन्होंने अपनी ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ (Atharva The Origin) से अपना पहला लुक और उपन्यास का पहला टीज़र (Teaser) अपने फेसबुक पेज से जारी कर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है, उन्होंने एक मोशन वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी सुपरहीरो के रूप में नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका ये रूप काफी अच्छा लग रहा है।

शेयर की गई वीडियो में धोनी का अवतार कैसा दिख रहा है ?

धोनी ने फेसबुक पेज पर जो वीडियो शेयर किया है उसमे, उनको युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में देखा जा सकता है, बता दें की सामने आए इस टीजर में धोनी को दानवों की फौज के साथ अकेले लड़ता हुआ देखा जा रहा है साथ ही ये भी बता दें की धोनी का ये ग्राफिक उपन्यास लेखक रमेश थमिलमनी ने लिखा है। धोनी के फैंस अब उनके इस नॉवल का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

धोनी इस नॉवेल को लेकर कितने एक्साइटेड है और नॉवेल के बारे में क्या बताया ?

धोनी इस नॉवेल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इसके बारे में बात करते हुए माहीने कहा की ‘मैं इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. अथर्व- द ओरिजिन’ एक आकर्षक नॉवेल है जिसकी कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है इसमें शानदार आर्टवर्क किया गया है। .

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here