बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। दिशा पटानी ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वायरल हो रही इस तस्वीर में उनके एब्स दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, दिशा पटानी की इस तस्वीर को 15 लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है। इस तस्वीर में वो स्माइल करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की तस्वीर को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने वीडियो, तस्वीरें आए दिन शेयर करती हैं। उनके वीडियो पोस्ट खीफी वायरल होते हैं। इस बार वह अपनी तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। दिशा की पटानी की इस तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने भी रिएक्शन दिया है।
मालूम हो कि दिशा पटानी ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया था। इस चैनल पर वो अपने वीडियो पोस्ट करती हैं। लोग उनके वीडियो काफी पसंद भी करते हैं। दिशा पटानी के एक्सरसाइज वीडियो जमकर धमाल मचाते हैं।हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कराटे के मूव्स दिखाती रही हैं।
दिशा पटानी (Disha Patani) के वीडियो ने पहली बार सुर्खियां नहीं बटोरी हैं। इससे पहले भी कई बार दिशा के इंस्टाग्राम से जिम करने के वीडियो शेयर किए गए हैं, इन वीडियो में वह जबरदस्त एक्सरसाइज करती दिखाई देती हैं।
उल्लेखनीय है कि दिशा पटानी आखिरी बार सलमान खान के साथ ‘भारत’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में दर्शकों को सलमान (Salman Khan) के साथ उनकी केमेस्ट्री खूब पसंद आई थी। दिशा अब जल्द ही ‘मलंग’ में नजर आएंगी।