’83’ से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आउट, पति का हाथ थामें आईं नजर

0
1027
फिल्म '83' से दीपिका पादुकोण

मुंबई: फिल्म ’83’ से दीपिका पादुकोण ने अपने लुक की तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में एक्टिंग के अलावा दीपिका इसकी प्रोड्यूसर भी हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी। दीपिका पादुकोण का इस फिल्म में लुक अब तक की फिल्मों से एकदम हटके हैं।


तस्वीरों में दीपिका का शॉर्ट हेयर, हाईनेक टॉप में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में दीपिका और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। अपने रोल के बारे में बताते हुए दीपिका ने कहा कि खेल के इतिहास से सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है।


आगे उन्होंने कहा कि पति के पेशेवर और व्यक्तिगत आकांक्षाओं की सफलता में पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है ये मैंने मेरी मां में बेहद करीब से देखा है और मेरे लिए कई मायनों में 83 हर महिला को समर्पित है जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है।

इस फिल्म में दीपिका के रोल के बारे में डायरेक्टर कबीर खान ने बताया, “मैंने हमेशा दीपिका को एक अभूतपूर्व अभिनेत्री के रूप में सोचा है और जब मैं रोमी देव की भूमिका के लिए कास्टिंग के बारे में सोच रहा था, तो मेरे दिमाग में केवल उन्हीं का नाम आया था। रणवीर के साथ उनकी केमिस्ट्री, कपिल देव और रोमी के रिश्ते को दर्शाने में भी बहुत मदद करेगी।”

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर को देखकर उनके फैन काफी पसंद कर रहे है। आपको बता दें कि फिल्म इस साल 10 अप्रैल को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here