New Delhi: बॉलिवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने नए साल पर अपने फैंस को झटका दे दिया है। उन्होंने अपने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से सारे सोशल मीडिया पोस्ट को हटा (Deepika Padukone Instagram) दिया है। दीपिका के इस कदम से उनके मिलियंस फैंस हैरान है क्योंकि इससे पहले उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया है। लोग अभी तक नहीं समझ पा रहे कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?
बॉलीवुड पर टूटा साल 2020 का कहर, इन सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा
बता दें कि दीपिका पादुकोण फिलहाल अपने पति (Ranveer Singh) के साथ राजस्थान में नए साल का जश्न मना रही है, उनके साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर सहित कई सेलिब्रिटी मौजूद है। नए साल में दीपिका ने अपने 52.5 मिलिनय फैन्स को बड़ा झटका दिया है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से सारे पोस्ट डिलीट हो चुके हैं।
दीपिका के अकाउंट से सारे पोस्ट गायब होने के बाद उनके फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे है। कुछ का कहना है की उनका अकाउंट हैक हो गया। वहीं कुछ लोग का कहना है कि शायद कुछ समय के लिए दीपिका ने ये काम किया है। बता दें कि एक तरफ जहां दीपिका ने सारे पोस्ट डीलिट (Deepika Padukone) किए है वहीं उन्होंने एक नया पोस्ट किया है,, दीपिका का ये पोस्ट आडियो में है जिसमें वह लोगों को नए साल की बधाई दे रही है।
It’s 1.1.2021!
Happy New Year Everyone!❤️
What are you grateful for…? pic.twitter.com/mGMb8ofJ0a
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) January 1, 2021
47 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस का हॉट लुक देखकर उड़ जाएंगे आपके होश…
इसके अलावा अगर दीपिका की काम की बात करें तो वह अब शकुन बत्रा की अगली फिल्म में अहम किरदार पर नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी हैं। इसके अलावा दीपिका अपने पती रणवीर सिंह के साथ ’83’ में नजर आएंगी। वहीं ये खबर भी आ रही है कि शाहरुख खान के साथ दीपिका ‘पठान’ में नजर आ सकती है।
मनोरंजन से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Entertainment News in Hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.