ये हैं बॉलीवुड के वो बड़े सितारे जिन्होंने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी

बॉलीवुड के रिश्ते बहुत अजीब होते हैं, यहां कब कौन किसके साथ रिश्ते में होता है, इस बारे में कुछ भी कहना काफी मुश्किल होता है। बॉलीवुड में कई बड़े सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने से काफी छोटी उम्र के लड़के या लड़की से शादी की। इन सबमें सबसे पहला नाम कबीर बेदी का आता है।

0
1607

मुंबई। बॉलीवुड के रिश्ते बहुत अजीब होते हैं, यहां कब कौन किसके साथ रिश्ते में होता है, इस बारे में कुछ भी कहना काफी मुश्किल होता है। बॉलीवुड में कई बड़े सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने से काफी छोटी उम्र के लड़के या लड़की से शादी की। इन सबमें सबसे पहला नाम कबीर बेदी का आता है। इन्होंने 2016 में अपी बेटी पूजा बेदी की उम्र की लड़की से तीसरी शादी की। इनके अलावा इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे भी हैं, जिन्होंने तलाक के बाद शादी नहीं की। चलिए जानते हैं कौन हैं वो स्टार्स जिन्होंने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी-

ऋतिक रोशन

Image result for ritik susain;

हैंडसम हंक ऋतिक रोशन बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं। इन्होंने 2000 में सुजैन से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं। दोनों ने 2014 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद ऋतिक का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना के साथ जोड़ा गया। बावजूद इसके ऋतिक ने अब तक दूसरी शादी नहीं की है।

अमृता सिंह

Image result for amrita saif

छोटे नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान की पहली पत्नी और अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह सैफ से तलाक लेने के बाद से अकेले ही रह रही हैं। उन्होंने दूसरी शादी नहीं की। दोनों के दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं। सैफ ने अमृता को साल 2004 में तलाक दे दिया था। तब से अमृता अकेली ही हैं। जबकि सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली थी।

कल्कि कोचलीन

Image result for ritik, kalki, amrita

कल्कि कोचलीन बॉलीवुड का जाना माना नाम है। इन्होंने साल 2011 में डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी। इन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया। तब से अब तक कल्कि अकेली रह रही हैं और अभी उनकी दूसरी शादी की कोई खबर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here