Priyanka Chopra बनी मां, सोशल मिडिया पर दौड़ी खुशीयों की लहर

0
399
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra & Nick Jonas

Bollywood News: बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मां बन गई हैं। अपको बता दें की इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। प्रियंका के साथ ही उनके पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ने भी इस बात की जानकारी दी है कि उनके घर नन्हा मेहमान आया है।
प्रियंका ने बच्चे के जन्म की बात को अपने फैन्स संग इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है, “हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं. हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. धन्यवाद”

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra Insta Post

Priyanka Chopra के इस पोस्ट के बाद उनके चाहने वालों के बीच खुशी छाई हुई है। सेलेब से लेकर आम लोग तक प्रियंका और निक को पेरेंट्स बनने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हौं। अब एसे में फैंस के मन में कई सवाल उठने लगे हैं कि प्रियंका को बेटी हुई हैं या बेटा , उसका नाम क्या रखा गया हैं, बच्चे ने कब जन्म लिया? प्रियंका ने सरोगेसी का सहारा क्यों लिया?

Priyanka के घर में बेटी ने लिया जन्म

मिडिया रिपोर्टस के जरिए प्रियंका के घर में बेटी ने 15 जनवरी को जन्म लिया हैं। दूसरी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका के बच्चे ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले जन्म लिया है। मतलब ये कि प्रियंका का बेबी प्री-मैच्योर है। बताया जा रहा हैं कि जब तक न्यूबॉर्न बेबी हेल्दी नहीं हो जाती तब तक उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही निक और प्रियंका उसे घर ले जा सकेंगे ।

बता दें, प्रियंका बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान हासिल कि है. साथ ही वे बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से भी एक हैं। Priyanka Chopra फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से कई बार लोगों का दिल भी जीत चुकी हैं. अभिनेत्री के नाम दो नेशनल अवार्ड और पांच फिल्मफेयर अवार्ड शामिल है. वे हॉलीवुड के बेवॉच और क्वांटिको में भी नजर आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here