सलमान खान की न्यूबोर्न भांजी ‘आयत’ की पहली तस्वीर आई सामने, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस दिन उनकी बहन अर्पिता ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम आयत रखा गया है। सलमान खान ने भी इस प्यारे से गिफ्ट के लिए अपनी बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा को थैंक्यू बोला। अब आयत की पहली तस्वीर सामने आई है।

0
1518

मुंबई: सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस दिन उनकी बहन अर्पिता ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम आयत रखा गया है। सलमान खान ने भी इस प्यारे से गिफ्ट के लिए अपनी बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा को थैंक्यू बोला। अब आयत की पहली तस्वीर सामने आई है।

सामने आई तस्वीर में अर्पिता, आयुष उनका बेटा आहिल और आयत नजर आ रही हैं। आयत बहुत ही क्यूट है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। आयुष और अर्पिता दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। इससे पहले उनका बेटा आहिल है। आहिल को सलमान खान बहुत प्यार करते हैं। सलमान खान अपने हर बर्थडे पर आहिल के साथ ही केक काटते हैं।

इतना ही नहीं सलमान जब भी फ्री होते हैं, वह आहिल के साथ ही अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों मामा-भांजे की कई वीडियो वायरल हो चुकी हैं। कभी सलमान आहिल के साथ पेंटिंग बनाते नजर आते हैं, तो कभी आहिल अपने नाना सलीम के साथ मस्ती करते नजर आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here