नई दिल्ली: बिगबॉस 13 जैसे-जैसे अपने पहले फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में कई बड़े और मजेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच अब एलिमिनेशन का समय आ गया है। इस हफ्ते घर के कुल 11 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे। वीकेंड में अब किसका सफर खत्म होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
खबरों की मानें तो इस सप्ताह बिगबॉस के घर से अरहान खान की विदाई होने वाली है। अरहान खान ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। बिगबॉस के घर में अरहान खान अब तक शांत नजर आए हैं। कहा गया कि अरहान घर में हो रहे गेम्स में सोते हुए नजर आ रहे हैं और वह दर्शकों को एंटरटेन नहीं कर पा रहे हैं। अब वीकेंड के वार एपिसोड में दर्शकों के सबसे कम वोट्स मिलने के कारण अरहान खान बिग बॉस के घर से एलिमिनेट हो जाएंगे।
Ek aur hafta hua poora in #BiggBoss ka mad house! Here’s giving you guys a recap before @BeingSalmanKhan comes to set.
Watch #BiggBoss13 at 10:30 PM tonight.Anytime on @justvoot @vivo_india #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/jQd71S6wUq
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 15, 2019
बता दें कि अरहान खान का रश्मि देसाई से नाम जोड़ा जा चुका था। ऐसी खबरें थे कि ये दोनों बिगबॉस के घर में शादी कर सकते हैं। घर में दोनों के बीच में काफी अच्ची बॉन्डिंग भी देखी गई थी, लेकिन दोनों ने ही खुद को दोस्त बताकर रिलेशनशिप में होने की बात से इंकार किया।