मुंबई: बिगबॉस 13 में पहले फिनाले में पहुंचने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स में जंग तेज हो गई है। चौथा हफ्ता शुरू हो गया है और हर गुजरते दिन के साथ घर का माहौल भी दिलचस्प होता जा रहा है। इसी बीच तीसरे नॉमिनेशन टास्क में घर के कुल 8 सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं।
बता दें कि नॉमिनेशन प्रक्रिया में सबके चहेते बन चुके असीम रियाज और आरती सिंह सेफ जोन में हैं। वहीं, नॉमिनेट होने वालों में सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, शहनाज गिल, शेफाली बग्गा, माहिरा शर्मा, देबोलीना, पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ डे शामिल हैं।
दिलचस्प था नॉमिनेशन टास्क
बिगबॉस के घर में कई बार काफी इंटरेस्टिंग टास्क देखने को मिलते हैं। इस बार का नॉमिनेशन टास्क भी काफी खास था। दरअसल, इस टास्क में घर में काफी बड़ा सा रोड रोज लगाया गया था। बजर बजने पर घर के किसी लड़के को भागकर वो रेड रोज लेकर अपनी पसंद की किसी एक लड़की को देना था। रोज मिलने के बाद उस लड़की को घर के सदस्य लड़के को नॉमिनेट करना था।
अबु मलिक की हुई छुट्टी
बिगबॉस सीजन 13 से अबु मलिक की जर्नी खत्म हो गई है। क्योंकि वह एलिमिनेट हो चुके हैं। अबु से पहले दलजीत कौर और कोयना मित्रा घर से बेघर हो गई हैं। अब अबु भी घर से बेघर होने जा रहे हैं, हालांकि उन्हें घर से निकलने का दुख है।