यो यो हनी सिंह पर आरोपों का सिलसिला जारी, पत्नी ने की इतने करोड़ की मांग

जाने-माने रेपर और गायक हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने 10 करोड़ रुपये मांगे है। ये मुआवजा हनी सिंह से मांगा गया है।

0
585
Honey Singh
जाने-माने रेपर और गायक हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने 10 करोड़ रुपये मांगे है। ये मुआवजा हनी सिंह से मांगा गया है।

जाने-माने रेपर और गायक हनी सिंह Honey Singh की पत्नी शालिनी तलवार ने 10 करोड़ रुपये मांगे है। ये मुआवजा हनी सिंह से मांगा गया है। बता दें महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत शारीरिक और मानसिक शोषण का मामला दर्ज कराया था। साथ ही कहा था कि मेरे साथ जानवर की तरह क्रूरता की गई है।

जानकारी के अनुसार, हनी सिंह ने उनके साथ कई बार मारपीट की और यौन हिंसा भी की। शालिनी का आरोप है कि कई महिलाओं के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाए हैं। इन आरोपो के बीच हनी सिंह पर एक और मुसिबत आ गई है। सवाल ये उठता है क्या हनी सिंह 10 करोड़ का मुआवजा देंगे ?

क्या तस्वीर वायरल होने पर की थी पिटाई

शालिनी का साफ तौर पर कहना है कि शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने पर मारपीट की थी। इसके बाद गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक लड़की के साथ यौन संबंध बनाए थे। खास बात ये है कि 10 करोड़ के अलावा सिंगर हनी सिंह को फ्लैट का 5 लाख किराया भी देना होगा,

कब हुई थी दोनों की शादी

शालिनी से 20 साल की दोस्ती, उसके बाद प्यार की ये कहानी यहां तक पहुंच गई। दोनों की शादी 2011 में हुई थी। इस शादी के बारे में किसी को कोई खबर नहीं हुई थी। 2014 में दुनिया को पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है। शालिनी ने ये भी कहा है कि हनी सिंह जब सिंगर के तौर पर हिट होने लगे तो उन्होंने जानबूझकर शादीशुदा होने की बात छिपाई। 

Also Read: सपना चौधरी के इस वीडियो को देखकर इंटरनेट का बढ़ा पारा, आप भी देखें यहां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here