अक्षय कुमार ने दी लड़को को फिट रहने की सलाह, जाने उनके फिटनेस टिप्स

0
1542
akshay kumar fitness tips
अक्षय कुमार ने दी लड़को को फिट रहने की सलाह, जाने उनके फिटनेस टिप्स

Akshay Kumar Fitness Tips: अक्षय कुमार सिर्फ बॉलीवुड के सुपरस्टार ही नहीं बल्कि फिटनेस आइकन भी हैं। उनकी हेल्थ, लाइफस्टाइल और फिटनेस का हर कोई दीवाना है। अक्षय मानते हैं कि फिट और स्वस्थ रहने के लिए महंगी मशीनें या हाई-फाई डाइट प्लान की जरूरत नहीं होती है। यदि आप अनुशासन में रहकर अपने लाइफस्टाइल को मेनटेन करें तो अंदर और बाहर दोनों तरह से फिट रह सकते हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का लाइफस्टाइल (Akshay Kumar FitnessTips) कुछ ऐसा है जिसे शायद और लोगों के लिए फॉलो करना मुश्किल भरा हो। पर उनको फॉलो करोगे तो हमेशा फिट रहोगे। लोग उनको अपनी जिंदगी का रोल मॉडल मानते हैं। एक सही जीवन शैली को नियमित रूप से जीते रहना कोई अक्षय से सीखे वे अपने आदर्श और उसूलों के बहुत पक्के हैं।

Read Also: Chocolate Day: चॉकलेट के इन फायदों के बारे में जानें, हमेशा रहेंगे स्वस्थ्य

प्रोटीन शैक्स के सेवन से बचने की सलाह…
अक्षय कहते हैं कि बॉडी बील्डिंग के लिए किसी प्रोटीन शैक्स की जरुरत नहीं है, क्योंकि लंबे समय में इसके साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। अक्षय ने अपने इंटरव्यू में (Akshay Kumar FitnessTips)इस बात का भी जिक्र किया कि आज हमारे देश के बहुत से युवा अक्सर बॉडी जल्दी बनाने के लिए बहुत से सप्लीमेंट और प्रोटीन शेक का सहारा लेते हैं, वे इसके सख्त खिलाफ है।

सबसे अलग है अक्षय का फिटनेस अंदाज…
अक्षय कुमार का खुद को फिट रखने का अंदाज बॉलीवुड के अन्य एक्टर से बिलकुल अलग है। जहां एक तरफ दूसरे अभिनेता अपने आप को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, वहीं अक्षय कुमार नेचुरल तरीके से खुद को फिट रखते हैं। वह बास्केटबॉल खेलकर, किक-बॉक्सिंग का अभ्यास करके, योग, तैराकी और मार्शल आर्ट्स के बहुत सारे अभ्यास करके अपने आप को फिट रखते हैं।

जानिए अक्षय के डाइट प्लान के बारे में…
आप यकीन नहीम करेंगे कि अक्षय किसी प्रकार की कोई डाइट प्लान फॉलो नहीं करते हैं। आपको बता दें कि अक्षय सबकुछ खाते हैं बस फर्क यह है कि सही मात्रा और सही समय पर खाते हैं। अक्षय कुमार अपना डिनर रात के 7 बजे या उससे भी पहले करने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही अक्षय एल्कोहल, सिगरेट और कैफीन जैसी चीजों से एकदम परहेज रखते हैं।

Read Also: अगर Vaccination के बाद आपको भी हो रही है थकान और कमजोरी तो इन 4 चीजों का करें सेवन

अक्षय कुमार घर का बने भोजन करने की सलाह  देते हैं और अन्य लोगों को भी इसी की सलाह देते हैं। साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी वाले दूध और गुनगुने पानी में शहद का सेवन करने पर भी जोर देते हैं। अक्षय नाश्ते में पराठा और दूध, लंच में ब्राउन राइस और सब्जियां और डिनर में सूप व सेचुरेटिड सब्जियां लेना पसंद करते हैं। ​इसके साथ ही उनकी डाइट में नट्स, फ्रूट, ग्रीन वेजिटेबल और खूब सारा पानी भी होता है।

Read more articles on Lifestyle News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here