नहीं रहीं स्वैग वाली दादी, अजय की RAID में कर चुकी हैं काम

अजय देवगन की फिल्म रेड में सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस पुष्पा जोशी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड में दुख की लहर छाई हुई है। फेवीक्विक के एड में नजर आने के बाद उन्हें स्वैग वाली दादी के नाम से जाना जाने लगा था।

0
1353

मुंबई: अजय देवगन की फिल्म रेड में सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस पुष्पा जोशी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड में दुख की लहर छाई हुई है। फेवीक्विक के एड में नजर आने के बाद उन्हें स्वैग वाली दादी के नाम से जाना जाने लगा था।


फिल्म रेड के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पुष्पा के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘पुष्पा जोशी जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। मेरे डायरेक्शन करियर में रेड में आपको एक्टिंग करते देखना बहुत अहम था। आप सेट और उससे बाहर भी हंसमुख और जीवंत थीं। हम आपको बहुत मिस करेंगे।’

Kabadiwali bani fixer dadi in a click jab usne apnayi ek awesome trick! #PhenkoNahiJodo #Fevikwik pic.twitter.com/PWW2qcmSxD

— Fevikwik (@Fevikwik_tweets) August 30, 2019

बताया जा रहा है कि 85 वर्षीय पुष्पा पिछले हफ्ते अपने घर में फिसल कर गिर गई थीं, इसके बाद उन्हें फ्रैक्चर हुआ था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया थी, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर उनका ये फ्रैक्चक ठीक नहीं हो सका और फिल्मी दुनिया का एक बेहतरीन सितारा हमारे बीच से रुख्सत हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here