[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”यह खबर सुनें”]
Uttarakhand Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड चुनाव 2022 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूचि जारी कर दी है। 59 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की सूचि जारी हुई है जिसमे से 5 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। जारी की गई सूचि में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम भी शामिल है।
बीजेपी की चुनाव समिति ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से जिन उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दी है, उनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ कई अन्य कैबिनेट मंत्री और निवर्तमान विधायक भी शामिल हैं। चुनाव समिति से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से 59 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा गुरुवार को की गई।
उत्तराखंड बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट 2022
उम्मीदवारों के नाम विधानसभा क्षेत्र
पुष्कर सिंह धामी खटीमा
सुबोध उनियाल नरेन्द्र नगर
प्रीतम सिंह पंवार धनौल्टी
गणेश जोशी मसूरी
मदन कौशिक हरिद्वार
डॉ धन सिंह रावत श्रीनगर
सतपाल महाराज चौबट्टाखाल
बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट
अरविन्द पांडेय गदरपुर
सौरभ बहुगुणा सितारगंज
स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण
राजकुमार पुरोला
भरत सिंह चौधरी रुद्रप्रयाग
महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ
नवीन दुम्का लालकुआं
बंशीधर भगत कालाढूंगी
सुरेश राठौर ज्वालापुर
प्रदीप बत्रा रुड़की
आदेश चौहान रानीपुर भेल
प्रणव सिंह चैंपियन खानपुर
दीवान सिंह बिष्ट रामनगर
दुर्गेश्वर लाल पूर्वा
केदार सिंह रावत यमुनोत्री
दिनेश पवार मंगलौर
संजय गुप्ता लक्सर
रेणु बिस्ट यमकेश्वर
मुन्ना सिंह चौहान विकास नगर
उमेश शर्मा रायपुर
सविता कपूर देहरादून कैंट
प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश
खजान दास राजपुर रोड
सरिता आर्य नैनीताल
उत्तराखंड में एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा, जिसके बाद वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं, जिसके लिए बीजेपी, कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है। राज्य में बीजेपी अभी सत्ता में है। वहीं पुष्कर सिंह धामी बीते पांच साल में राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री हैं।