UP Chunaav 2022: Akhilesh के EVM पर लगाए गए आरोप को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने दिया जवाब- ‘ईवीएम का खेल चालू हो गया है’

0
275
UP Election 2022
Akhilesh के EVM पर लगाए गए आरोप को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने दिया जवाब- 'ईवीएम का खेल चालू हो गया है'

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”यह खबर सुनें”]

UP Election 2022: यूपी चुनाव के परिणाम कल यानि 10 मार्च को आने है। 7 मार्च को सातवे चरण पर मतदान की प्रक्रिया समेत हो गयी है। इसी बीच EVM मशीन को लेकर वाराणसी में बवाल मचा हुआ है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने EVM मशीन में घोटाले का आरोप लगाया है साथ ही सपाईयों ने भी जमकर हंगामा किया है। अखिलेश ने सीएम योगी पर निशाना साधा है। साथ ही चुनाव आयोग का भी बयान आया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने EVM को लेकर बयान दिया था की चनाव में धान्द्ली की कोशिश की जा रही है। बनारस में ईवीएम से लदी तीन गाड़ियां पकड़ी गई थीं. दो गाड़ियां निकल गईं, लेकिन एक को सपा के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया.

एक्टर KRK (Kamaal Rashid Khan) ने जमकर साधा निशाना

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर.खान ने भी खूब बयानबाजी की है। फैंस के बीच केआरके नाम से मशहूर एक्टर अपने विचारों के चलते कॉन्ट्रोवर्सी में रहते हैं। कई दिनों से वो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साध रहे हैं। इसी बीच उन्होंने EVM मशीन पर दिए अखिलेश यादव के बयान को लेकर ट्वीट किया है। जिसपर लोगों ने उनकी खिंचाई करना शुरू कर दिया है।

केआरके ने लिखा, ”ईवीएम का खेल चालू हो गया है. वाराणसी में ईवीएम से भरे ट्रक्स सपा कार्यकर्ताओं ने पकड़े हैं। #UPElection2022। इसके बाद केआरके न एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ”आज अखिलेश यादव ने कहा कि #UPElection2022 भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए आखिरी चुनाव हैं। नहीं तो सभी भारतीय आजादी के लिए लड़ने को मजबूर होंगे जैसे हमने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।”

इसके बाद फिर उन्होंने लिखा, ”अखिलेश यादव ने वाराणसी डीएम को भ्रष्ट बताया है।अखिलेश ने कहा- मैं इस डीएम को अच्छी तरह जानता हूं क्योंकि मैंने उन्हें उनकी पहली पोस्टिंग मुजफ्फरनगर में दी थी।” इसी के साथ केआरके ने हंसने वाले इमोजी भी जोड़े। एक्टर के ट्वीट के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here