Surya Grahan 2020: 21 जून को लगेगा खास सूर्य ग्रहण, 87 साल बन रहा है ऐसा संयोग

साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2020) 21 जून को लगने जा रहा है। इस बार होने वाला ये सूर्य ग्रहण काफी खास रहेगा, जो रिंग ऑफ फायर की तरह दिखेगा।

0
1931
Surya Grahan 2021
साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत में कहां-कहां दिखेगा ?

Surya Grahan 2020: साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण () 21 जून को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास होगा। दरअसल, यह ग्रहण ‘रिंग ऑफ फायर’ की तरह दिखेगा, क्योंकि इसमें चंद्रमा सूरज को पूरी तरह से ढक लेगा और सूर्य का केवल बाहरी हिस्सा दिखेगा, जो चमकती हुई अंगूठी की तरह दिखेगा।

बता दें कि सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजे से शुरू होगा और दोपहर 3 बजे समाप्त होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2020) 10 बजकर 17 मिनट पर होगा। ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा केवल 12 मिनट तक ही देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें- सूर्य कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

खास होगा ये सूर्यग्रहण
बताया जा रहा है कि ये सूर्य ग्रहण काफी खास रहने वाला है, जिसे वलयाकार ग्रहण कहा गया है। दरअसल, ऐसा संयोग पिछली बार 21 अगस्‍त, 1933 को लगा था उसके बाद अब 21 जून, 2020 को होगा, जबकि अगला सूर्यग्रहण 14 सालों के बाद 21 मई, 2034 होगा।

ये भी पढ़ें- घर में इन जगह पर भूलकर भी न बनाएं पूजा घर, नहीं मिलेगा उचित फल

कहां-कहां दिखेगा सूर्यग्रहण

सूर्य ग्रहण 21 जून को सुबह 9 बजे से शुरू होगा और 3 बजे समाप्त होगा। कोलकाता में ये सूर्यग्रहण 10:46 से शुरू होकर दोपहर 2:17 बजे समाप्त होगा। राजधानी दिल्ली में सूर्य ग्रहण सुबह 10.20 से शुरू होकर दोपहर 1.48 पर खत्म होगा। मायानगरी मुंबई में सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजे से दोपहर 1.27 पर समाप्त होगा। चेन्नई में ये 10:22 बजे से शुरू होकर 1.41 तक जबकि बेंगलुरु में सुबह 10.13 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.31 बजे तक दिखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here