Ganesh Chaturthi 2020: किस दिन से शुरू हो रहा है गणेश चतुर्थी का त्योहार, जानें पूजा विधी

गणेश चतुर्थी का पर्व शनिवार 22 अगस्त से शुरू हो रहा है और अगले 10 दिन तक यानी 1 सितंबर तक मनाया जाएगा।

0
2286
Ganesh Chaturthi 2020
इस साल किस दिन से शुरू हो रहा है गणेश चतुर्थी का त्योहार, जानें पूजा विधी

भगवान गणेश का महत्वपूर्ण त्योहार गणेश चतुर्थी इस साल 22 अगस्त को मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2020) का त्योहार भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है और इस वजह से इस दिन को बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का पर्व (Ganesh Chaturthi 2020) शनिवार 22 अगस्त से शुरू हो रहा है और अगले 10 दिन तक यानी 1 सितंबर तक मनाया जाएगा।

इस सप्ताह किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, और किन्हें होगा भारी नुकसान?

कुल दस दिनों के इस त्योहार (Ganesh Chaturthi 2020) में भक्त अफने घर में भगवान गणेश की स्थापना करते हैं। पांच, सात या ग्यारह दिन के लिए गणपति की स्थापना की जाती है। इसके बाद गणपति का विसर्जन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि किसी भी शुभ काम को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भगवान गणेश का एक नाम विघ्नहर्ता भी है। इन्हें गणपति, विनायक भी कहा जाता है।

बता दें, भगवान गणेश, माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र हैं। ऐसा माना जाता है कि गणेश जी बुद्धि, विवेक, धन-धान्‍य, रिद्धि-सिद्धि के स्‍वामी हैं। उनको प्रसन्‍न्‍न करने से पूरे वर्ष घर में शुभ प्रभाव रहते हैं। गणपति पूजन की विधी काफी सरलता के साथ की जाती है।

जानें खाने के बाद टहलने के ये 10 फायदे, कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

गणेश चतुर्थी के दिन प्रात: काल स्नान-ध्यान करके व्रत का संकल्प लें। इसके बाद दोनों हाथ से भगवान गणेश का आह्वान करें और अपने पूजा घर में पधारने का अनुरोध करें। मंत्रोच्चार से उनका पूजन करें और फिर भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर से टीका लगाएं। इसके बाद गणपति बप्पा को उनके सबसे प्रिय मोदक यानी लड्डू, पुष्प, सिंदूर, जनेऊ और 21 दूर्वा चढ़ाएं।

गणेश जी को दूब और मोदक जरूर अर्पित करें। पीले वस्त्र और सिन्दूर अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। गणेश जी को पीले फूलों की या फलों की माला अर्पित करें। बता दें कि गणेश जी की उपासना जितने भी दिन चलेगी अखंड घी का दीपक जलता रहना बेहद जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here