Dhanteras 2019: धनतेरस पर इस तरह से जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

धनतेरस इस बार 25 अक्टूबर यानि कि शुक्रवार को मनाई जा रही है। धनतेरस के दिन धन्वंतरि भगवान और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। इस दिन दिए भी जलाकर रखे जाते हैं, जिनका काफी महत्व माना जाता है। चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि धनतेरस के दिन दीपक किस जगह और किस तरह से रखना चाहिए ताकि आपके सौभाग्य में वृद्धि हो सके।

0
1944

नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस बार दिवाली रविवार को मनाई जा रही है। दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है। धनतेरस इस बार 25 अक्टूबर यानि कि शुक्रवार को मनाई जा रही है। धनतेरस के दिन धन्वंतरि भगवान और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। इस दिन दिए भी जलाकर रखे जाते हैं, जिनका काफी महत्व माना जाता है। चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि धनतेरस के दिन दीपक किस जगह और किस तरह से रखना चाहिए ताकि आपके सौभाग्य में वृद्धि हो सके।-

मुख्यद्वार पर जलाए दीपक
ऐसा माना जाता है घर के मुख्यद्वार पर शुद्ध देसी घी का दीपक जलाकर रखने से मां लक्ष्मी का धनागमन होता है। इसलिए इस धनतेरस घर के मुख्यद्वार को अच्छे से साफ करके वहां शाम को देसी घी का दीपक जलाएं।

सभी सदस्यों की मौजूदगी में जलाएं दीपक
ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन घर पर तभी दिए जलाने चाहिए जब घर पर सभी सदस्य मौजूद हो। ऐसा करने से घर के सभी सदस्य पर कुबेर देवता और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

पुराने दीपक का महत्व
वैसे तो दिवाली पर नए दीपकों को जलाने की मान्यता है, लेकिन धनतेरस पर पुराने दीपक का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करना सुभ माना जाता है।

दीपक के मुख की दिशा
दीपक जलाकर रखते वक्त दीपक का मुख दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here