धनतेरस पर मुहूर्त के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, व्यापार में ‘दिन-दूनी रात चौगुनी’ होगी वृद्धि

खुशियों और रोशनी का त्योहार दिवाली इस बार रविवार यानि कि 27 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से हो जाती है। धनतेरस दिवाली से दो दिन पहले त्रयोदशी को मनाया जाता है।

0
1848

नई दिल्ली: खुशियों और रोशनी का त्योहार दिवाली इस बार रविवार यानि कि 27 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से हो जाती है। धनतेरस दिवाली से दो दिन पहले त्रयोदशी को मनाया जाता है।

इस बार इस पर्व पर शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन सोने-चांदी की नई वस्तुएं और नए बर्तन खरीदने की मान्यता होती है। चलिए जानते हैं धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदने का क्या है शुभ मुहूर्त और इस दिन क्या खरीदना रहेगा शुभ-

धनतेरस 25 अक्टूबर यानि कि आज मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार आज शाम 6 बजकर 38 मिनट पर धन त्रयोदशी का शुभारंभ होगा जो 26 अक्टूब की शाम 3 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10.30 से लगभग 12 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2019: धनतेरस पर इस तरह से जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

धनतेरस पर अगर वृष लग्न में कुबेर और धन की देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाए, तो लाभकारी रहेगा। उत्तम स्वास्थ्य के लिए भगवान धन्वंतरी की पूजा करें, क्योंकि हिंदू धर्म में उन्हें वैद्य माना गया है। इसके अलावा अकाल मृत्यु से बचने के लिए घर के मुख्य द्वार पर बाहर की ओर 4 बातियों का दीपक जलाना चाहिए।

धनतेरस पर कब क्या खरीदें

वैसे तो धनतेरस पर चांदी या सोने को खरीदना बेहतर माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन चांदी खरीदने से इसमें नौ गुना तक वृद्धि होती है। वहीं, व्यापारियों का ऐसा मानना है कि माता लक्ष्मी बहीखाते में निवास करती हैं। इसलिए इसदिन बहीखाता या फिर हिसाब-किताब का लेखा-जोखा रखने वाली पुस्तक खरीदना बेहद शुभ होता है। धनतेरस में कोई भी वस्तु खरीदने के लिए सुबह 6.32 से रात के 12 बदे तक शुभ मुहूर्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here