Bhai Dooj 2020: किस दिन है भाई दूज, जानें विधि और विधान

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर मनाया जाने वाला भैया दूज का पर्व भाई और बहन के बीच अटूट प्यार का प्रतीक है।

0
1960
Bhai Dooj 2020
Bhai Dooj 2020: किस दिन है भाई दूज, जानें विधि और विधान

Bhai Dooj 2020: दिवाली से पहले कई त्योहारों की बौछार आने वाली है। इनमे से एक विशेष त्योहार है बाईदूज, (Bhai Dooj 2020) बहनों के लिए ये त्योहार बेहद अहम माना जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर मनाया जाने वाला भैया दूज का पर्व भाई और बहन के बीच अटूट प्यार का प्रतीक है। बहने भैया दूज पर भाईयों की लंबी उम्र की कामना करती है। और पूजा-अर्चना (Bhai Dooj 2020) करती है। आईए आपको बताते है कि इस पर्व को कब और कैसे मनाया जाता है।

खबरदार! अगर दिल्ली में फोड़े पटाखे तो जाना होगा जेल

भाई दूज शुभ मुहूर्त 2020-

भाई दूज तिथि- सोमवार, 16 नवंबर 2020

भाई दूज तिलक मुहूर्त – दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक

भाई की लंबी उम्र के लिए क्या है उपाय-

भाई की लंबी उम्र की कामना करें। इसके अलावा यमराज के नाम का चौमुखा दीपक जलाकर घर की दहलीज के बाहर रखें। यह उपाय करने से आपके भाई के जीवन की सभी परेशानी खत्म हो जाएगी। ़

कब हैं दिवाली? जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और सामग्री की पूरी लिस्ट

 क्यों मनाया जाता है भैया दूज-

पौराणिक मान्यता के अनुसार यमराज को उनकी बहन (Bhai Dooj 2020) यमुना ने कई बार मिलने के लिए बुलाया, लेकिन यम कभी जा ही नहीं पाए। एक दिन वो अपनी बहन के घर उनसे मिलने पहुंचे, तो बहन यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने यमराज को बड़े ही प्यार और आदर से भोजन कराया और तिलक लगाकर उनकी खुशहाली की कामना की। खुश होकर यमराज ने बहन यमुना से वरदान मांगने को कहा- तब यमुना ने मांगा कि इस तरह ही आप हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया मेरे घर आया करो। वहीं इस दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर जाएगा और उनके घर में भोजन करेगा और बहन से तिलक करवाएगा तो उसे यम और अकाल मृत्यु का भय नहीं होगा। इसलिए इस त्योहार को मनाया जाता है।

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here