भजनपुरा में एक घर से एक ही परिवार के 5 शव बरामद, 7 दिन पुरानी हैं लाशें

0
1432

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक घर के अंदर एक साथ 5 शव मिले हैं। इनमें पति-पत्नी के अलावा 3 बच्चे हैं। पति बैटरी वाली रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। ये परिवार जंगपुरा में किराए के मकान में रहता था।

बताया जा रहा है कि सभी लाशें एक हफ्ते पुरानी हैं। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब घर से बदबू आने लगी तो पुलिस को इस मामले की खबर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो 5 लाशें एक साथ देखकर पुलिस के होश उड़ गए।

शवों की पहचान शंभू(पति), सुनीता(पत्नी) और शिवम (17), सचिन (14) और कोमल (12) के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here