मां ने 2 लाख में नाबालिग बेटी को बेचा, बड़ी उम्र के व्यक्ति से करा दिया निकाह

UP में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को 2 लाख रूपये के लिए उसका अधिक उम्र वाले व्यक्ति के साथ निकाह करवा दिया।

0
714
Up Crime News
UP में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को 2 लाख रूपये के लिए उसका अधिक उम्र वाले व्यक्ति के साथ निकाह करवा दिया।

Uttar Pradesh: मां का स्थान दुनिया में सर्वोच्च माना गया है। लेकिन कलयुग की इस दुनिया में एक मां (Mother) ऐसी भी है जिसने अपनी नाबालिग बेटी को 2 लाख रूपये के लिए उसका अधिक उम्र वाले व्यक्ति के साथ निकाह (Nikah Nama) करवा दिया।

राकेश टिकैत ने केजरीवाल को किया फोन, जानें क्या हुई बातचीत

UP के मुरादाबाद (Moradabad) जिले के सिविल लाईंस थाने में पंहुचकर एक युवती ने हंगामा किया। उसका कहना था कि उसके परिजनों ने जबरन उसका निकाह एक शराबी के साथ करा दिया। ससुराल जाने पर मालूम हुआ कि उसकी मां व बहनों ने दो लाख रुपए में बेच दिया है। किशोरी का आरोप था कि उसकी मां व बहन चरित्रहीन है। वह लोग उसे भी इस दलदल में खींचना चाहती थी, लेकिन इंकार करने पर दो लाख रुपए लेकर उसका जबरन निकाह करा दिया। किशोरी के अनुसार ससुराल में भी उसका उत्पीड़न किया जाता है और पति शराब पीकर दूसरों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालता है।

UP में व्यापारियों को राहत, लॉकडाउन में दर्ज मुकदमें होंगे वापस

पीड़िता ने घटना की पूरी जानकारी अपनी दोस्त को सुनाई जिसके बाद दोस्त उसको लेकर पुलिस चौकी पहुंच गई। जहां पर उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने पहुंची दोनों ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिविल लाइंस थाने में नाबालिग की तहरीर पर उसकी मां सरवरी और पति आमीर निवासी आदमपुर बिजनौर के खिलाफ मुकदमा (Case) दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here