गुरुग्राम से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद महिला को चाकू मार दिया गया है। महिला के पति ने वारदात की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
ACP क्राइम ने मामले की जानकारी दी
ACP क्राइम प्रीतपाल सिंह सांगवान ने गुरुग्राम मामले की जानकारी साझा करते हुए बयान दिया। उन्होंने कहा, “महिला ने अपने पति को फोन करके खुद के साथ हुई इस घटना की जानकारी दी। पति ने अपनी पत्नी को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए सफदरगंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पत्नी ने अपने पति को खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म की भी जानकारी दी।”
पुलिस ने इस मामले में आगे बताया कि, “मंगलवार की रात एक व्यक्ति थाना DLF फेज 3 में मामले की शिकायत दर्झ कराने के लिए आया था। व्यक्ति ने मामले के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। विरोध जताने के बाद आरोपियों ने उसकी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर गंभीर रूप से दिया।”
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को DLF से गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार चल रहे दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।