प्रॉस्टीट्यूट सास के साथ लिव इन में रहता था दामाद, धंधा नहीं छोड़ा तो मार डाला

कुछ साल पहले शाहरुख की शादी शाहीन की बेटी से हुई थी, पर शादी के बाद शाहरुख और उसकी सास शाहीन के बीच संबंध बन गए। शाहीन ने अपने पति से तलाक ले लिया और उसके बेटी ने शाहरुख को छोड़ दिया।

0
1771
Live-In-Relationship

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी लिव इन पार्टनर का तेज धार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। यह मामला भोपाल के अशोक गार्डन का है। इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि व्यक्ति ने जिस महिला की हत्या की वह उसकी सास लगती थी।

फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: पांच बेगमों का खर्चा उठाने के लिए इस शख्स ने किया 50 से भी ज्यादा महिलाओं का इस्तेमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला का नाम शाहीन है, जो कि शाहरुख नाम के लड़के के साथ लिव इन में रहती थी। शनिवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद शाहरुख ने शाहीन का गला रेतकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि शाहीन देह व्यापार से जुड़ी हुई है। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ। शाहरुख, शाहीन से इस काम को छोड़ने के लिए कहता था, पर शाहीन उसकी बात नहीं सुनती थी। शाहीन की हत्या करने के तुरंत बाद शाहरुख ने अपने एक दोस्त को इस बारे में बताया और घटनास्थल से फरार हो गया।

इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ शाहीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ साल पहले शाहरुख की शादी शाहीन की बेटी से हुई थी, पर शादी के बाद शाहरुख और उसकी सास शाहीन के बीच संबंध बन गए। शाहीन ने अपने पति से तलाक ले लिया और उसके बेटी ने शाहरुख को छोड़ दिया। इसके बाद शाहीन और शाहरुख एक साथ रहने लगे थे।

ये भी पढ़ें: महिला का आरोप, जोमैटो डिलीवरी मैन ने किडनैप किया कुत्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here