UP: निरंजनी अखाड़े के महंत आशीष गिरी ने गोली मारकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के दारागंज स्थित निरंजनी अखाड़े के आश्रम में महंत आशीष गिरी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महंत आशीष गिरी की आत्महत्या की खबर से आश्रम में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

0
1372

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के दारागंज स्थित निरंजनी अखाड़े के आश्रम में महंत आशीष गिरी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महंत आशीष गिरी की आत्महत्या की खबर से आश्रम में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से महंत आशीष गिरी लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने अपनी इस बीमारी से तंग आकर ही अपनी जीवन लीला का अंत कर लिया।

ये भी पढ़ें- एमनेस्टी इंटरनेशनल पर विदेशी फंडिंग के आरोप, बंगलूरू दफ्तर में CBI ने की छापेमारी

महंत आशीष गिरी की आत्महत्या की जानकारी मिलते ही डीआईजी, एसएसपी और सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। निरंजनी अखाड़े के महंत और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here