Jhansi Murder: पत्नी के सामने उजाड़ दिया उसका सुहाग, खेत से लौट रहे किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

Jhansi. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में झांसी (Jhansi) के एक गांव में देर रात खेत से पत्नी के साथ लौट रहे एक किसान की दो लोगों ने धारदार हथियार (Murder) से हमला कर हत्या कर दी।

0
1036
Jhansi Murder
Jhansi Murder: पत्नी के सामने उजाड़ दिया उसका सुहाग, खेत से लौट रहे किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

Jhansi. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में झांसी (Jhansi) के एक गांव में देर रात खेत से पत्नी के साथ लौट रहे एक किसान की दो लोगों ने धारदार हथियार (Murder) से हमला कर हत्या कर दी। हत्यारे अज्ञात बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों में दहशत का माहौल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये था मामला

झाँसी के टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजोरा निवासी लोकेंद्र पटेल गुरुवार-शुक्रवार की रात अपनी पत्नी के साथ खेत से घर वापस जा रहा था। रास्ते में उसे 2 लोगों ने रोका और गुटखा खाने को मांगा। वह गुटखा खिलाने के लिए रुक गया। इस बीच उसकी पत्नी कुछ आगे को बढ़ गई, तभी पीछे से उसे पति के चीखने की आवाज सुनाई दी। इससे वह घबरा गई। उसने पलट कर देखा तो दोनों युवक किसी धारदार हथियार से उसके पति पर लगातार हमला कर रहे थे। देखते ही देखते पति की हत्या कर दी गई। हमलावर वहां से भाग गए। घबराई पत्नी ने शोर किया तो आसपास के लोग मौके पर आए। घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों को पत्नी ने पहचान लिया है लेकिन वह उनके नाम आदि नही जानती है।

हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया गया ?

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के चाचा काशीराम ने बताया कि हत्यारे लोकेंद्र के परिचित के ही थे। जिन्हें लोकेंद्र की पत्नी नहीं पहचानती थी। पत्नी का कहना है कि वह उनकी सूरत देखकर शिनाख्त कर सकती है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की किसी से कोई भी रंजिश नहीं है। इसके बावजूद इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया गया? यह उनकी समझ से परे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here