गुरुग्राम में मकान मालिक बना कातिल, बहू-किरायेदार के बीच अनैतिक संबंधों का था शक

एक खौफनाक मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के शक में 5 लोगों की हत्या कर दी। इस मामले से लोगों के बीच दहशत फैली हुई है।

0
1019
Gurugram News
एक खौफनाक मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के शक में 5 लोगों की हत्या कर दी। इस मामले से लोगों के बीच दहशत फैली हुई है।

गुरुग्राम से एक खौफनाक मामला सामने आया है। इस मामले से लोगों के बीच दहशत फैली हुई है। बता दें एक मकान मालिक (Gurugram News) ने अवैध संबंधों के शक में 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मरने वालों में 2 बच्चे, 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने के बाद मकान मालिक ने खुद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया है।

पिछले महीने भी गुरुग्राम (Gurugram News) में एक भयानक घटना हुई थी। एक 46 साल की महिला और 24 साल की बेटी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। महिला के पति हरीश शेट्टी एक टैक्स सलाहकार थे। उन्होंने भी 6 जुलाई को एक होटल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

शक के चलते तबाह कर दिए परिवार

जानकारी के अनुसार, हत्यारोपित राव राय सिंह (Rao Rai Singh) थाने पहुंचा और हत्या की बात कबूली, पुलिस को तक इस बात का यकीन नहीं हुआ तो वहीं, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मकान मालिक राव राय सिंह खुद थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। हत्यारोपित राव राय सिंह को अपनी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अफेयर का शक था, जिसके चलते इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 

Also Read: छेड़छाड़ के शक में चूड़ीवाले को जमकर पीटा, वीडियो वायरल…नाम बदलने पर मचा बवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here