Lucknow: उत्तर प्रदेश में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे (Gangster Vikas Dubey) गूगल ट्रेंड में छा रहा है। कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों का मर्डर करने के बाद विकास दुबे को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। पिछले एक हफ्ते में लोगों ने विकास दुबे के बारे में सब कुछ जानने के लिए गूगल पर सर्च (Google Trends) किया गया जिसकी वजह से वह गूगल ट्रेंड में छा गया।
रुपेश का पीछा एयरपोर्ट से कर रहे थे, पुलिस को मिला अहम सुराग
बता दें कि केवल यूपी ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी विकास दुबे को खूब सर्च किया गया है। सबसे ज्यादा गैंगस्टर विकास दुबे (Gangster Vikas Dubey) को यूपी में सर्च किया गया, दूसरे नबंर पर दिल्ली व तीसरे पर उत्तराखंड। इसके अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी विकास दुबे को सर्च किया गया है।
पहले गला घोंटा, फिर पेट काटकर चुराया बच्चा, महिला को मिली मौत की सजा
बता दें कि, 2 जुलाई 2020 को कानपुर के बिकरू गावं में दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे ने हमला कर दिया था। इस मुठभेड़ में सिओ समेंत आठ पुलिस कर्मी (UP Police) शहीद हो गए थे। जिसके बाद विकास दुबे फरार हो गया था। विकास दुबे को पकड़ने के लिए कई टीमों को लगाया गया था।
9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन मंदिर से विकास को गिरफ्तार किया गया था। वहीं 10 जुलाई की सुबह पुलिस उसे कानपुर (Kanpur) ले जा रही थी इस दौरान उसने भागने की कोशिश की, जिसमें पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया था।
क्राइम से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Crime News in Hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.