Hockey Asia Cup 2022: ‘चक दे इंडिया’, भारत ने इंडोनेशिया को दी 16-0 से शिकस्त, सुपर 4 में जगह पक्की

0
315
Hockey Asia Cup 2022
Hockey Asia Cup 2022

भारत और इंडोनेशिया के बीच एशिया हॉकी कप 2022 (Hockey Asia Cup 2022) का मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में भारत ने 16-0 से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही भारत ने पूल ए से एशिया कप के सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Hockey Asia Cup 2022 में जीत दर्ज करने से पहले भारत को जापान ने हराया था इसके अलावा पाकिस्तान से भारत का मुकाबला टाई हो गया था। लिहाजा इन दोनों मुकाबलों के बाद ही सुपर चार में जगह पक्की करने के लिए भारत को इंडोनेशिया स बड़े अंतर से जीत हासिल करनी जरूरी थी। भारत को इंडोनेशिया से 15-0 के अंतर से जीत हासिल करना जरूरी था।

इंडोनेशिया के साथ मुकाबल के दौरान भारत ने पहले क्वार्टर में तीन गोल दागे जबकि दूसरे क्वार्टर के अंत तक भारत के गोल की संख्या 6 हो गई। चौथे क्वार्टर में भारत ने 4 गोल दागे, और आखिरी क्वार्टर में 6 गोल दागकर भारत ने मुकाबले में जीत हासिल की।

अगले साल होने वाले मेन्स हॉकी विश्व कप के लिए Hockey Asia Cup 2022 क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है। मेन्स हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का मेजबान होने के कारण भारत पहले ही विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुका है। हॉकी इंडिया ने भी भारतीय टीम को इस जीत के लिए बधाई देते हुए ट्वीट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here