SSC Calendar: 2022 से 2023 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं को लेकर संशोधित कैलेंडर जारी, यहां पढ़ें पूरा Schedule

0
357
SSC Calendar 2022
SSC Calendar 2022

SSC Calendar 2022: SSC ने साल 2022-2023 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं को लेकर अपना संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में MTS, CGL, CHSL, दिल्ली पुलिस MTS, SSC GD कांस्टेबल, सेलेक्शन पोस्ट समेत कई भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन और परीक्षा की तारीखों को लेकर जानकारी दी गई है।

SSC Calendar 2022 के मुताबिक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती और हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती का नोटिफिकेशन 8 जुलाई को जारी होगा। AWO/TPO की परीक्षा अक्टूबर 2022 में होगी। दिल्ली पुलिस CAPF SI भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त 2022 को जारी किया जाएगा।

यहां देखें SSC कैलेंडर:-

  • CGL 2022 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा, जबकि परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।
  • दिल्ली पुलिस MTS भर्ती 2022 का नोटिफिकेश 7 अक्टूबर 2022 को जारी होगा, फरवरी 2023 में परीक्षा होगी।
  •  SSC CHSL 2022 का नाटिफिकेशन 5 नवंबर 2022 को आएगा, 4 दिसंबर तक आवेदन जाएंगे। टियर 1 की परीक्षा फरवरी मार्च 2023 में होगी।
  • कांस्टेबल GD CAPF, NIA,SSF, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को आएगा। 19 जनवरी 2023 तक आवेदन जाएंगे। मार्च अप्रैल 2023 में परीक्षा होगी।

  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 2 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। 31 मार्च 2023 तक आवेदन होंगे। अप्रैल मई 2023 में परीक्षा होगी।
  • SSC MTS भर्ती 2022 का नोटिफिकेश 25 जनवरी 2023 को जारी किया जाएगा, 24 फरवरी 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। अप्रैल मई 2023 में परीक्षा होगी।
  • जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 12 अगस्त 2022 को जारी होगा, टियर 1 की परीक्षा नवंबर 2022 में होगी।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D की भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 अगस्त 2022 को जारी होगी और परीक्षा नवंबर 2022 में होगी।
  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 जुलाई को जारी होगा। 4 अगस्त 2022 को परीक्षा होगी।
  • साइंटिफिक असिस्टेंट IMD परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2022 को आएगा और परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here