Google India को मिला नया मैनेजर, बिजनेस को कुछ यूं लगेंगे नए पंख…

गूगल (Google)  ने भारत के लिए नया कंट्री मैनेजर नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार, संजय गुप्ता Google India के नए कंट्री मैनेजर होंगे।

0
1312
Sanjay Gupta

गूगल (Google)  ने भारत के लिए नया कंट्री मैनेजर नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार, संजय गुप्ता Google India के नए कंट्री मैनेजर होंगे। इसके अलावा संजय गुप्ता को इंडिया सेल्स और ऑपरेशन्स का वाइस प्रेसिडेंट भी बनाया गया है।

गूगल ने कहा है कि संजय गुप्ता भारत में गूगल के इंटरनेट इकोसिस्टम के एफर्ट में अपना योगदान देंगे। कंज्यूमर्स में इंटरनेट ऐडोप्शन और बिजनेस को बढ़ाने का काम संभालेंगे। जानकारी के मुताबिक संजय मुंबई में रह कर गूगल की गुरुग्राम और हैदराबाद की टीम के साथ काम करेंगे।

संजय गुप्ता अगले साल की शुरुआत से भारत के कंट्री मैनेजर के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि संजय गुप्ता स्टार और डिज्नी के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं। भारत में हॉटस्टार के पॉपुलैरिटी के पीछे इनका अहम रोल माना जाता है।

संजय गुप्ता के अप्वाइंटमेंट को लेकर Google APAC  के प्रेसिडेंट Scott Beaumont ने कहा है, ‘भारत में गूगल का इंगेजमेंट भारत सहित दुनिया भर के गूगलर्स के लिए गर्व की बात है। भारत में गूगल का बिजनेस महत्वपूर्ण है। हमें खुशी है कि संजय गूगल जॉइन कर रहे हैं।’

वहीं गूगल जॉइन करने के पर संजय गुप्ता ने कहा है, “गूगल इंडिया को लीड करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। ये भारत की कुछ अनोखी चुनौतियों को हल करने और इंटरनेट को लोगों और समुदायों के लिए आर्थिक विकास का इंजन बनाने के लिए ये अच्छा मौका है”।

संजय गुप्ता ने कहा, भारत दुनिया के लिए इनोवेशन हब बन रहा है। मैं गूगल की शानदार टीम जॉइन करने और इंडिया की डिजिटल जर्नी के सहयोग से खुश हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here