नई दिल्ली: अक्टूबर के महीने में कई बड़े त्योहारों के चलते कई दिन बैंक बंद रहे थे। अब एक बार फिर नवंबर में भी बैंक एक या दो दिन नहीं बल्कि पूरे 12 दिन बंद रहने वाले हैं, ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपको भी नवंबर के महीने में बैंक का कोई कार्य है, तो जल्द से जल्द निपटा लें। अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है।
बता दें कि इन 12 दिनों की छुट्टियों में 4 तो रविवार हैं और 2 शनिवार है। इनके अवाला बाकी दिनों में अलग-अलग राज्यों में त्योहार हैं, जिनके चलते बैंक बंद रहेंगे। इन त्योहारों में छठ पूजा, गुरु नानक जयंती, कन्नड राज्योत्सव, बांग्ला फेस्टिवल जैसे बड़े त्योहार शामिल हैं, जिनकी वजह से बैंक बंद रहेंगे।
तारीख राज्य अवसर
1 नवंबर बेंगलुरु और इम्फाल कन्नड राज्योत्सव
2 नवंबर पटना और रांची छठ पूजा
3 नवंबर सभी राज्य रविवार
8 नवंबर शिलॉन्ग वांग्ला फेस्टिवल
9 नवंबर सभी राज्य महीने का दूसरा शनिवार
10 नवंबर सभी राज्य रविवार
12 नवंबर ज्यादातर राज्य गुरु नानक जयंती
15 नवंबर बेंगलुरु,जम्मू-श्रीनगर कनकदास जयंती और ईद-उल-मिलाद-उल-नबी
17 नवंबर सभी राज्य रविवार
19 नवंबर गंगटॉक ल्हाबब दुचेन
23 नवंबर सभी राज्य सेंग कट स्नेम, चौथा शनिवार
24 नवंबर सभी राज्य रविवार