भारत में रिलायंस टॉप पर, देखें फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर 2021 की सूची

रिलायंस को बेस्ट एम्प्लॉयर के लिए भारत में पहला स्थान दिया गया है। अब दुनिया में 52वें स्थान पर पहुंच गई है।

0
715
World Best Employers 2021
रिलायंस को बेस्ट एम्प्लॉयर के लिए भारत में पहला स्थान दिया गया है। अब दुनिया में 52वें स्थान पर पहुंच गई है।

बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया की बेस्ट एम्प्लॉयर की सूची जारी कर दी है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बेस्ट एम्प्लॉयर (World Best Employers 2021) के लिए भारत में पहला स्थान दिया गया है। अब रिलायंस दुनिया में 52वें स्थान पर पहुंच गई है। बता दें बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया की 750 बड़ी कंपनियों को लेकर रिसर्च की थी। वैसे तो कोरोना महामारी के बीच ये जगह हासिल करना रिलायंस के लिए मुश्किल था। लेकिन नामुमकिन नहीं था।

किसी भी कर्मचारी के वेतन में कटौती नहीं होगी- रिलायंस

अहम बात ये है कि रिलांयस ने कोरोना काल में भी कर्मचारियों की सैलरी में कटौती नहीं की, इसके साथ ही कोविड की वजह से Work From Home रखा गया था। कर्मचारियों और परिवार वालों मेडिकल ट्रिटमेंट की सुविधा दी गई थी। रिलायंस ने कहा था कि कोरोना के कारण हमेशा के लिए साथ छोड़ गए कर्मचारियों (World Best Employers 2021) के आश्रितों का भविष्य आर्थिक तौर पर सुरक्षित रहे। और उसे पूरा भी किया।

दरअसल, रिलांयस को पहले भी कई मान्यताएं मिल चुकी हैं। हाल में कंपनी को ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टिट्यूट’ का फायदा मिला था। कर्मचारी अपने पेशेवर काम में सर्वश्रेष्ठ बनें, इसके लिए कंपनी कर्मचारियों की लगातार सहायता करती रहती है। कंपनी ने साल 2020-21 में कई पुरस्कार भी जीते हैं।

दुनिया की सबसे बेहतर एम्प्लॉयर्स कंपनी

दुनिया में 10 ऐसी कंपनी है जिन्होंने एम्प्लॉयर्स (World Best Employers 2021) को बेहतर सुविधा दी है। इनमें आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़न, ऐपल, अल्फाबेट और डेल टेक्नॉलोजी, हुवावे चीनी कंपनी, अमेरिका की अडोबी जर्मनी की बीएमडब्लू शामिल हैं।

Also Read: बिना इंटरनेट हो सकेगा Digital Payment, IMPS के जरिए अब 5 लाख का होगा लेन-देन…जानें पहले कितना था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here