चार कारोबारी सत्रों के बाद बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स 40500 के पार

0
1301
Share Market Sesnsex
शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज बीएसई 148.82 अंक नीचे 40,558.49 पर और निफ्टी 41.20 अंक नीचे।

New Delhi: कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार गिरावट (Share Market 2020) के साथ बंद हुआ है। आज बीएसई 148.82 अंक नीचे 40,558.49 पर और निफ्टी 41.20 अंक नीचे 11,896.45 पर बंद हुआ। बाजार में ऑटो, आईटी और बैंकिंग शेयरों में गिरावट (Share Market 2020) रही। जबकि मेटल शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली। 

रातोंरात होना चाहते है करोड़पति तो जानिए क्या है खास

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट

बुधवार को ग्लोबल मार्केट (Share Market 2020) में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.35% की गिरावट के साथ 97.97 अंक नीचे 28,210.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक भी 12.47 अंकों की गिरावट के साथ 11,665.40 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 0.22% की फिसलकर 3,435.56 के स्तर पर बंद हुआ था।

यूरोपियन शेयर मार्केट (Share Market Sesnsex) में भी बुधवार को बिकवाली देखने को मिली। कल ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.91% नीचे बंद हुआ था। इसके अलावा फ्रांस का CAC इंडेक्स और जर्मनी का DAX इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। एशियाई बाजारों में भी आज जापान का निक्केई इंडेक्स 165 अंक नीचे बंद हुआ है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 12.52 अंक नीचे बंद हुआ है। 

1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा ऑफर, जानिए क्या है खास

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी मीडिया, मेटल और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, ऑटो, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, फार्मा और पीएसयू बैंक शामिल हैं।  

गिरावट पर खुला था बाजार

आज सेंसेक्स 181.73 अंक (0.45 फीसदी) नीचे 40525.58 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 50.10 अंक (0.42 फीसदी) नीचे 11,887.55 पर हुई थी। 

करीब 50% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,793 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,424 कंपनियों के शेयरों बढ़त और 1,203 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
  • 107 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 50 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 260 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 205 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा 

बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Business News  


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें और Twitter पर फॉलो करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here