New Wage Code होगा लागू ! जानिए कर्मचारियों को क्या फायदे मिलेंगे ?

नए वेज कोड को जुलाई से लागू किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कर्मचारियों को इससे क्या फायदा मिलेगा?

0
805
New Wage Code
New Wage Code होगा लागू ! जानिए कर्मचारियों को क्या फायदे मिलेंगे ?

New Delhi: देश में नये श्रम कानून (New Wage Code) को लेकर आजकल काफी ज्यादा खबरें सामने आ रही हैं। यह संभावना जताई जा रही है कि नए वेज कोड को जुलाई से लागू किया जा सकता है। हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि इसे अक्टूबर से पहले लागू करना मुश्किल है।

Also Read: Reliance लाया नया Jio फोन, दुनिया में सबसे सस्ता 4G Smartphone होने का दावा… जानें खासियत

बताया जा रहा है कि राज्यों ने अभी तक इसके लिए ड्राफ्ट रूल्स तैयार नही किए हैं। इसलिए इसे लागू करने में देरी हो सकती हैं। बता दें कि नए वेज कोड को 1 अप्रैल से लागू किया जाना था, लेकिन अभी तक यह लागू नहीं किया जा सका है। तो चलिए जानते हैं कि अगर नया वेज कोड लागू हो गया तो कर्मचारियों को इससे क्या फायदा मिलेगा?

कर्मचारियों को मिलेंगे फायदे (New Wage Code Benefits)

1. नया वेज कोड लागू होने के बाद कर्मचारियों के अर्जित अवकाश बढ़कर 300 हो सकते हैं।
2. नये वेज कोड के बारे में यह चर्चा की जा रही है कि काम के घंटे बढ़कर 12 हो जाएंगे।
3. अगर कोई दिन में 8 घंटे काम करता है तो उसे हफ्ते में 6 दिन काम करना होगा और एक दिन की छुट्टी मिलेगी।
4. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मुताबिक, अगर कोई कंपनी 12 घंटे करवायेगी तो बाकी 3 दिन उसे कर्मचारी को छुट्टी देनी होगी।
5. सामाजिक सुरक्षा (Social Security) के लिए प्रॉविडेंट फंड की सुविधा दी जाएगी।
6. महिलाओं को सभी तरह के कारोबारों में काम करने की इजाजत होगी।
7. नये वेज कोड के नियमों के लागू होने के बाद कर्मचारियों की टेक-होम-सैलरी में कमी आ सकती है।
8. बेसिक सैलरी बढ़ने से कर्मचारियों का PFज्यादा कटेगा। इसके साथ मासिक ग्रैच्युटी में भी योगदान बढ़ जाएगा।

Also Read: अब फ्लैश सेल पर लगेगा बैन! E-Commerce कंपनियों के लिए सरकार ने बनाया नया प्लान

Read more articles on Business News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here