अक्टूबर में बैंकों की लंबी छुट्टी, निपटा ले बैंको के अपने सभी काम

दरअसल देश में त्याहारों के सीजन के साथ ही आने वाले दिनो में बैकों में भी लंबी छुट्टियां होने वाली है। ऐसे में अगर आपका भी कोई काम बैंको में लंबित है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लेने में ही समझदारी है।

0
1348
अक्टूबर में बैंकों की लंबी छुट्टी.

नई दिल्ली। नवरात्रि का त्योहार शुरू होने के साथ ही देश में त्योहारो का सीजन शुरू हो चुका है। इस बार 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के साथ ही अक्टूबर के इस महीने में दशहरा, दीपावली, भाई दूज, गोवर्धनपूजा भी है, जिसकी वजह से इस महीनें में ढेर सारी छुट्टियां पड़ने वाली है।

ये भी पढ़े: अक्षय कुमार ने चूमे पूजा हेगड़े के सैंडल, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

 दरअसल इस बार त्योहारो के साथ ही आने वाले दिनों में बैंकों में भी लंबी छुट्टियां होने वाली है। अगले डेढ़ महीने में बैंकों में कुल 16 छुट्टियां होंगी, जिसमें अक्टूबर के महीने में ही बैंकों में 12 दिन का अवकाश रहेगा।

ऐसे में अगर आपका कोई काम बैंकों में लंबित है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लेने में ही समझदारी है।

त्योहार में होनें वाली छुट्टियां :

बुधवार       02 अक्टूबर       गांधी जयंती

रविवार       06 अक्टूबर       रविवार

सोमवार      07 अक्टूबर       महानवमी

मंगलवार    08 अक्टूबर       दशहरा

शनिवार     12 अक्टूबर        दूसरा शनिवार

रविवार      13 अक्टूबर        रविवार

रविवार      20 अक्टूबर        रविवार

शनिवार     26 अक्टूबर       चौथा शनिवार

रविवार      27 अक्टूबर       रविवार/दीपावली

सोमवार     28 अक्टूबर       गोवर्धन पूजा

मंगलवार    29 अक्टूबर      भाई दूज

गुरुवार      31 अक्टूबर       सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती

ये भी पढ़े: लता मंगेशकर ने इंस्टाग्राम पर 2 घंटे में कर दिया ये कमाल, सब हैं हैरान

हालांकि इनमें से कई अवकाश ऐसे है जो राज्य सरकारों द्वारा तय किये जाते है। अलग-अलग राज्यों के हिसाब से इन छट्टियों में परिवर्तन भी हो सकता है। निजी बैंकों में इनमें से कुछ मौंकों पर अवकाश भी नहीं रहता है, जैसे सरकार बल्लभ भाई पटेल की जयंती का अवकाश सिर्फ गुजरात में होता है।

कुछ छुट्टीयों को हटा दे तो भी अक्टूबर के महीने में 9 दिन सभी जगहों पर बैंकों का बंद रहना तय है जो की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के निर्धारित अवकाश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here