New Delhi: इंडियन ऑयल (Indian Oil Corporation) बेहद खूबसूरत और सुरक्षित गैस सिलेंडर लेकरा आया हैं। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए फाइबर से बने हल्के और रंगीन गैस सिलेंडर (Fiber LPG Gas Cylinder) लॉन्च किए हैं। ये गैस सिलेंडर 05 किलो और 10 किलो गैस की क्षमता के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। फाइबर से बने होने के चलते ये सिलेंडर काफी हलके होंगे और इनका परिवहन भी आसान होगा।
ऐसे करें 5 किलो वाला सिलेंडर बुक… 2 घंटे के अंदर होगी डिलिवरी
बता दें कि वर्तमान समय में घरों में जिस सिलेंडर (Fiber LPG Gas Cylinder) का प्रयोग किया जाता है उसमे लगभग 14.2 किलो गैस होती है। लेकिन फाइबर से बने कंपोजिट सिलेंडर में अधिकतम 10 किलो गैस आएगी। हालांकि, 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर भी बाजारों में पहले से मौजूद है। लेकिन अब फाइबर से बना सिलेंडर पहली बार लोगों के घर तक पहुंचेगा।
The perfect addition to your modern kitchen. Introducing the all-new, rust-free composite #LPG cylinders from #Indane which will add to the aesthetic appeal of your kitchen. Currently available in Delhi and Hyderabad only. Contact your nearest Indane distributor for more details. pic.twitter.com/iG8eCaMijR
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) April 26, 2021
LPG Gas Cylinder आज सस्ता हुआ या महंगा? चेंक करें रेट
क्या होंगी सुविधाएं
1. सिलेंडर के कुछ हिस्से पारदर्शी होंगे। जिससे पता चलेगा कि गैस कितनी खर्च हुई है।
2. यह गैस सिलेंडर बेहद हल्का और रंगीन होगा।
3. मौजूदा गैस सिलेंडरों से यह करीब 50 फीसदी तक हल्का होगा।
4. फाइबर से बने कंपोजिट सिलेंडर में अधिकतम 10 किलो गैस आएगी।
5. ये गैस सिलेंडर 5 और 10 किलो के वजन में उपलब्ध होगा।
बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Business News in Hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.