ऐसे करें 5 किलो वाला सिलेंडर बुक… 2 घंटे के अंदर होगी डिलिवरी

घर से बाहर अकेले रहने वाले लोग ज्यादातर 5 किलो वाले गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानतें है इसे कैसे बुक कर सकते है?

0
1221
LPG Gas Cylinder
ऐसे करें 5 किलो वाला सिलेंडर बुक... 2 घंटे के अंदर होगी डिलिवरी

New Delhi: एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की बुकिंग अब पहले से ज्यादा आसान हो गई है। घर से बाहर रहकर पढ़ने वाले स्टूडेंट्स और ताम काम करने वाले लोग ज्यादातर 5 किलो वाले गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। इस सिलेंडर को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी आसान होता है। तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप 5 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर अपने घर मंगवा सकते हैं।

LPG Gas Cylinder आज सस्ता हुआ या महंगा? चेंक करें रेट

कैसे करें 5 किलो वाला सिलेंडर बुक?

आप घर बैठे केवल इस नंबर 1800 22 4344 पर फोन करके अपने घर में आराम से भारतगैस वाला 5 किलो का सिलेंडर ऑर्डर (LPG Gas Cylinder) कर सकते हैं। दो घंटे के अंदर ये सिलेंडर आपके पास डिलिवर हो जाएगा। बता दें कि इसके लिए आपको 25 रुपये डिलिवरी शुल्क देना होगा। इसके लिए आपको केवल पहचान पत्र की जरूरत होगी।

LPG Gas Cylinder: बड़े बदलाव की तैयारी में कंपनी, हर एजेंसी से भरवा पाएंगे सिलेंडर!

गैस सिलेंडर को वापस करने का तरीका

अगर आप किसी वजह से शहर को छोड़कर दूसरी जगह जा रहे हैं और गैस सिलेंडर वापस करना चाहते हैं, तो आप ऐसा भी आसानी से कर सकते है। इसके लिए आपको खरीदने की तारीख से 5 साल के अंदर गैस और करों की लागत को छोड़कर सिलेंडर का खरीद मूल्य और प्रेशर रेग्युलेटर का 50 फीसदी पैसा वापस मिल जाएगा।

बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Business News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here