अंबानी 13वें साल भी अमीरों में टॉप पर, कई नए नाम भी शामिल

टॉप 4 अरबपतियों की संपत्ति में जबरदस्‍त इजाफा हुआ है। फोर्ब्‍स की इस लिस्‍ट में चेयरमैन मुकेश अंबानी टॉप पर है।

0
866
Terror At Ambani House
Terror At Ambani House: मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी गाड़ी के मामले में आतंकी जैश उल हिंद ने जिम्मेदारी ली है।

Mumbai: कोरोना महामारी में देश की आर्थिक स्थिति (Forbes India Rich List 2020) ठीक नही चल रही। किसी के पास नौकरी नही है तो किसी के पास रहने के लिए छत भी नही है। आर्थिक संकट की वजह से देश में कई लोग भूखे सो रहे हैं। लेकिन अरबपतियों की संपत्ति (Fbes Inordia Rich List 2020) पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा।

अमेरिका की मैगजीन फोर्ब्स के अनुसार देश के टॉप 4 अरबपतियों (Forbes India Rich List 2020) की संपत्ति में जबरदस्‍त इजाफा हुआ है। फोर्ब्‍स की ताजा लिस्‍ट में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर टॉप पर बने हुए हैं। उनकी संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है। इस लिस्ट में लगातार मुकेश अंबानी शीर्ष पर बरकरार हैं।   

ये दो कंपनियां करेंगी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1 अरब डॉलर का निवेश

मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर गौतम अडानी हैं। इनकी संपत्ति 25.2 अरब डॉलर है। तीसरे नंबर में आईटी कंपनी एचसीएल (Forbes India Rich List 2020) के शिव नाडार का नाम शामिल है। इनकी संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है। चौथे नंबर पर डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं। दमानी की संपत्ति 15.4 अरब डॉलर है। पांचवें नंबर में हिंदुजा ब्रदर्स का नाम शामिल है। इनकी संपत्ति 12.8 अरब डॉलर है।

तो वहीं छठे नंबर पर साइरस पूनावाला (संपत्ति 11.5 अरब डॉलर), सातवें पायदान पर पालोनजी मिस्त्री (संपत्ति 11.4 अरब डॉलर) है। आठवें नंबर में उदय कोटक का नाम शामिल है। उदय कोटक की संपत्ति 11.3 अरब डॉलर है। वहीं नौवें स्‍थान पर गोदरेज फैमिली को जगह मिली है। इनकी संपत्ति 11 अरब डॉलर है। दसवें नंबर पर लक्ष्मी मित्तल हैं, इनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर है। 

रिलांयस मे आया तीसरा बड़ा निवेश, जनरल अटलांटिक से की डील

इस साल फोर्ब्‍स की लिस्ट में कई नए नाम भी शामिल हुए हैं। इसमें संजीव बिकचंदानी, रिलैक्‍सो फुटवेयर के रमेश कुमार और मुकुंद लाल दुआ, GRT ज्‍वेलर्स के जी राजेंद्र शामिल हैं। इसके अलावा विनोद सर्राफा, चंद्रकांत और राजेंद्र गोगोई, प्रेमचंद्र गोधा, अरुण भारत राम और आरजी चंद्रर्मोगन भी फोर्ब्‍स की लिस्‍ट में शामिल हुए हैं। बता दें कि इस साल लिस्ट में शामिल टॉप 100 ने 517.5 अरब डॉलर की संपत्ति जोड़ी है। जो कि पिछले साल की लिस्ट में शामिल लोगों की कुल संपत्ति से 14 फीसदी अधिक है। 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android Appडडाउनलो करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here