फोर्ब्स की ताकतवर 100 महिलाओं की लिस्ट में वित्त मंत्री, ये भी हैं शामिल

फोर्ब्स ने साल 2020 की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी कर दी है। इस सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 41वें स्थान पर हैं।

0
752
Forbes 2020 List
Forbes की ताकतवर 100 महिलाओं की लिस्ट में वित्त मंत्री, ये भी हैं शामिल

New Delhi: फोर्ब्स ने मंगलवार को साल 2020 की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी कर दी है। इस 17वीं वार्षिक ‘फोर्ब्स पावर लिस्ट’ (Forbes 2020 List) में 30 देशों का महिलाएं शामिल है। इस दौरान फोर्ब्स ने कहा कि, “इसमें दस देशों की प्रमुख, 38 सीईओ और पांच मनोरंजन क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं हैं। भले ही वे अलग-अलग उम्र, राष्ट्रीयता और अलग-अलग पेशे से हों लेकिन 2020 की चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी ने अपने मंचों का इस्तेमाल सही तरीके से किया है।”

जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, करना होगा बस थोड़ा इंतजार!

इस सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman), अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, एचसीएल इंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नडार मल्होत्रा और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ शामिल है। वहीं इस सूची में (Forbes 2020 List) लगातार दसवीं बार जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल शीर्ष पर है।

कौन किस स्थान पर है…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस सूची में 41वें स्थान पर हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सूची में तीसरे पायदान पर हैं। नडार मल्होत्रा 55वें और मजूमदार शॉ 68वें नंबर पर है। वहीं यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड लगातार दूसरी बार दूसरे नंबर पर है। बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की मेलिंडा गेट्स पांचवें स्थान पर हैं।

रद्द उड़ानों का पैसा लौटाएगी ये एयरलाइन, इस दिन तक खाते में होगा क्रेडिट

बता दें कि इस साल फोर्ब्स ने इस सूची में 17 नए लोगों के नाम शामिल किए है। इस साल दुनिया भर में चल रही महामारी के कारण कामकाज ठप पड़ गया था और इसके बावजूद भी नए लोगों का शामिल होना ये दर्शाता है कि समाज के हर पहलुओं पर महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही है।

बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Business News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here