Weather Update: दिवाली के बाद से देशभर में ठंड बढ़ना शुरू हो जाती है। नवंबर महीने के आखिर में ठंड तेजी से पैर पसारने लगी है। दिल्ली सहित यूपी के कई राज्यों में आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।
बता दे कि, दिसंबर की शुरुआत के साथ मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान लुढ़कने के साथ ही उत्तर भारत के राज्यों में ठंड बढ़ रही है। दिन प्रतिदिन मौसम में ठंड़ बढ़ रही है। सुबह शाम कोहरा भी आसमान में दिखने लगा है।
मौसम में होगा तेजी से बदलाव
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली सहित उत्तर भारत के राज्यों में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। दिल्ली में आज रविवार को ठंड रहने की संभावना है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही दिल्ली में प्रदूषण में भी सुधार नहीं देखने को मिल रहा है।
उत्तर भारत के इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड
साथ ही आपको बता दें कि दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर के इस इलाके में आज रविवार को तापमान में गिरावट होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। पहाड़ों पर भी बर्फबारी शुरू हो गई है। जिससे ठंड के तेजी से बढ़ने के आसार है।