Noida News: किडनी ट्रांसप्लांट ग्रुप का भंडाफोड़, सोशल मीडिया पर भोले-भाले लोगों को देते थे झांसा, Video

0
212

Noida News: नोएडा पुलिस ने एक किडनी ट्रांसप्लांट ग्रुप का भंडाफोड़ किया है। यह ग्रुप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता था। भोले-भाले लोगों को फंसाते थे। जिसमें धोखाधड़ी करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-63 की नोएडा पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

करोडों रुपए की हो चुकी ठगी

पुलिस ने 10 नंवबर को दीपेश पुत्र राम अवतार सिंह निवासी मयूर विहार फेस-3 ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की। ये लोग अब तक करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके है। दीपेश ने बताया कि उनके भाई की पत्नी को किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत थी।

उन्होंने इसी तरह के एक ग्रुप पर संपर्क किया। जिसके बाद दस्तावेज बनवाने के नाम पर उनसे 9.5 लाख रुपये की ठगी की। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति स्वर्णाभ शुक्ला के साथ भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जून में 15 लाख रुपए की ठगी की थी।

सेक्टर-63 पुलिस ने की कार्रवाई

एडसीपी साद मिया खान ने बताया कि ठगी करने वाले गिरोह शिवम सिंह उर्फ अविनाश पुत्र विष्णुपाल सिंह निवासी लखीमपुर खीरी, प्रवीण कश्यप पुत्र कदम सिंह कश्यप निवासी देहरादून और अनुज पांडेय पुत्र प्रेम नारायण पांडेय निवासी मध्यप्रदेश को थाना क्षेत्र के एच-9 सेक्टर-63 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि ये लोग फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से किडनी ट्रांसप्लांट से सम्बन्धित ग्रुप बनाते थे। जिन व्यक्तियों को किडनी की जरूरत होती थी वह इस ग्रुप के माध्यम से हम लोगों के संपर्क में आ जाते थे। मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क कर सभी जानकारियां देकर उनको विश्वास में लेकर फर्जी मेडिकल दस्तावेज तैयार कराते और बहुत सारे पैसों की डिमांड करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here