Kashi Dev Diwali 2022: गंगा किनारे उतरे ‘आकाशगंगा के सितारे’, भव्य और दिव्य दिखने लगी काशी, Video

0
360

Kashi Dev Diwali 2022: राम नगरी अयोध्या में दीपोत्सव (Ayodhya Diwali) के बाद काशी में अलौकिक देव दीपावली मनाई गई है। योगी सरकार (Yogi Government) के प्रयासों से साल दर साल भव्य से भव्यतम देव दीपावली हुई है। 21 लाख दीपों से काशी जगमग हो गई है। गंगा तट पर 10 लाख दीये जलाए गए हैं।

बता दे कि, बाबा की नगरी में अध्यात्म, आधुनिकता और राष्ट्रीयता का संदेश देते हुए देव दिवाली (Dev Diwali 2022) मनाई गई है। (SCO) देशों में से रूस के एक और किर्गिस्तान के दो सदस्य इस बार देव दीपावली में शामिल हुए। ग्रीन आतिशबाजी देखने घाटों पर सैलानी उमड़ पड़े और  लेजर शो ने मंत्रमुग्ध कर दिया।

लाखों दीप हुए प्रज्जवलित

शिव की नगरी काशी में सूर्यास्त के साथ ही उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर प्रज्जवलित लाखों दीपों ने आलौकिक छटा बिखेरी। तकरीबन 8 किलोमीटर लंबे काशी के घाटों पर मानो आकाशगंगा के सितारे उतर आये हों। सभी महत्वपूर्ण घाटों पर भव्य महाआरतियों और घण्ट-घड़ियालों की ध्वनि से काशी की धरा पर देवताओं का स्वागत हुआ।

i 2022

lसीएम ने लिया था जायजा

गौरतलब है कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने देव दीपावली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और अधिकारियों को समुचित निर्देश भी दिए थे। देव दीपावली के अवसर पर काशी का प्रत्येक घाट अलग-अलग रंग बिखेरता दिखा। कहीं लेज़र शो का आयोजन हुआ, तो कही ग्रीन आतिशबाजियां देखने देश और दुनिया के सैलानी टकटकी बांधे दिखे।

इसके अलावा दशाश्वमेध घाट पर अमर जवान ज्योति की अनुकृति बनाकर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मां गंगा की महाआरती में नारी शक्ति की भी अद्भुत तस्वीर देखने को मिली। यहां मुख्य अर्चक के रूप में कन्याओं ने गंगा मइया की पूजा-वंदना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here