UP Pollution: दिवाली के बाद राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में ही नहीं प्रदूषण बढ़ा है बल्कि, यूपी में भी प्रदूषण बढ़ा है। जिसको लेकर सरकार सख्त हो गई है। उत्तर प्रदेश में अब पराली जलाना महंगा पड़ रहा है। उप कृषि निर्देशक ने सख्त आदेश जारी किए हैं। जिसको लेकर पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई हुई है।
सेटेलाइट से रखी जा रही नजर
प्रदेश में कृषि विभाग सेटेलाइट के जरिए किसानों पर नजर रख रहा है। क्योंकि अगर किसान खेतों में पराली जलाता हुआ नजर आयेगा तो उसके ऊपर कृषि विभाग की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रावस्ती जिले में धान की फसल कटने लगी है और किसान पराली जलाने लगे है।
3 किसानों पर मुकदमा
श्रावस्ती जिले में पराली जलाने वाले 3 किसानों पर कृषि विभाग की गाज गिरी है और उनके ऊपर पराली जलाने के आरोप में कार्रवाई की गई है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अभी किसानों के ऊपर से सूखे की मार और बाढ़ की तबाही गुजरी है। अब किसानों को प्रशासन की इस कार्यवाही से भी गुजरना पड़ेगा।
AQI 400 के करीब पहुंचा
दूसरी ओर, कानपुर में तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है। कानपुर में AQI 400 के करीब पहुंच गया है। जिसके चलते कानपुर के कई इलाकों का दिल्ली जैसा हाल है। कानपुर में एक्यूआई (AQI) 400 के करीब पहुंच गया है। जिसकी वजह से कानपुर शहर स्मॉग की चादर से लिपटा नजर आ रहा है। नेहरू नगर का एक्यूआई 460 तक पहुंच चुका है। ऐसे में सांस लेने में घुटन महसूस हो रही है।