UP Dengue Alert: डेंगू का कानपुर में ‘डंक’, युवती की मौत और SDM पीड़ित, विधायक ने मंगाई बड़े स्तर पर मशीनें

0
189
UP Dengue Alert
UP Dengue Alert

UP Dengue Alert: मौसम के बदलते ही डेंगू ने भी अपने पैर पसार लिए हैं। पूरा उत्तर प्रदेश डेंगू की चपेट में हैं। डेंगू से आम से लेकर खास पीड़ित है। कानपुर में डेंगू की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। साथ ही कानपुर के SDM भी डेंगू की चपेट में है।

कानपुर में युवती की मौत

बता दे कि, कानपुर में गुरुवार को डेंगू के 43 नए केस मिले हैं और अब शहर में कुल केस 74 हो गए हैं। एडीएम सिटी और एसीएम-7 भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। उर्सला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए बेड तैयार किए गए हैं। अस्पतालों में प्लेटलेट्स की कमी से तमाम डेंगू पीड़ितों की जान खतरे में है।

बड़े पैमाने पर मंगाई गई मशीनें

उधर, राजधानी लखनऊ में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह एक्टिव हो गए हैं। विधायक ने बड़े पैमाने पर फॉगिंग मशीनें मंगवाई है और विधानसभा क्षेत्र में यह मशीनें वितरित की जाएगी। यह मशीनें निशुल्क वितरित की जाएगी।

सरकारी अस्पतालों में गंदगी

उधर, रामनगरी अयोध्या में डेंगू का प्रकोप तेजी से पैर पसार रहा है। जिला अस्पताल में 16 मरीज भर्ती किए गए हैं, जहां इन मरीजों का इलाज जारी है। प्रदेश में बढ़ते डेंगू के बावजूद भी सरकारी अस्पतालों में गंदगी और अव्यवस्था का मरीज शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अगर साफ सफाई नहीं मिलेगी तो डेंगू फैलने का काफी खतरा बना रहता है। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर सीबीएन त्रिपाठी ने बताया की पर्याप्त दवाएं, आबीयू फ्लिड, मचरदानी बेड उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here