UP Byelection 2022: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा के बाद बीजेपी (BJP Candidate) ने भी अपने प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगा दी है। बीजेपी की ओर से डिंपल यादव (Dimple Yadav) के सामने अब रघुराज शाक्य (Raghuraj Shakya) चुनावी ताल ठोकते नजर आएंगे। बता दे कि इस हॉट सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होना है।
सपा का गढ़ है मैनपुरी
गौरतलब है कि, मैनपुरी सीट को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का गढ़ मन जाता है। क्योंकि नेता जी की ये सीट बहुत चर्चित रही है। साल 1996 से ही यहां समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। यहां तक कि साल 2014 में जब पूरे देश में मोदी लहर थी तब भी इस सीट को बीजेपी भेद नहीं सकी थी।
बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती
साल 2014 में भी यहां से मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) सांसद चुने गए थे। अब नेता जी इस दुनिया में नहीं हैं ऐसे में सपा को जनता के बीच उमड़ी सहानुभूति भी मिलेगी। हालांकि बीजेपी के लिए इस सीट पर जीत का परचम लहराना आसान नहीं है।
जातीय समीकरण में सपा भारी
वहीं, उत्तर प्रदेश के चुनाव में ज्यादातर जातीय समीकरण पर देखा जाता है। इस लिहाज से भी सपा को ज्यादा लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। मैनपुरी सीट पर लगभग 4.25 लाख यादव वोटर्स है और शाक्य वोटर्स की संख्या करीब 3.25 लाख है। जिसे देखते हुए बीजेपी के सामने एक बार फिर से बड़ी चुनौती खड़ी है।
बीजेपी ने चुनाव में रघुराज शाक्य को उतारा है। बीजेपी को सपा के इस अभेद किले को भेदने के लिए यादव मतदाताओं का भी मत पाना होगा। जिससे वह सपा पर बढ़त बना सके लेकिन, नेता जी के निधन के बाद यह काम करना थोड़ा मुश्किल दिखाई दे रहा है। ऐसे में सपा को सहानुभूति का भी लाभ मिलने जा रहा है।