UP News: कानपुर से लखनऊ जा रही चलती बस से दो युवतियां लापता, परिजनों का थाने में जोरदार हंगामा, Video

0
327

UP News: बुधवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरत में डाल देने वाली खबर सामने आई हैं। कानपुर से लखनऊ आ रहीं दो लड़कियां लापता हो गई। दोनों लड़कियां रोडवेज बस से लखनऊ आ रही थीं। उनकी अंतिम लोकेशन उन्नाव के अजगैन में मिली थीं। परिजनों ने पुलिस पर नाराजगी जताते हुए थाने का घेराव भी किया।

लड़कियों ने बनाई थी बस की वीडियो

बता दे कि, लड़कियों ने घर वालों को बस के अंदर और कंडक्टर का वीडियो बनाकर भेजा था। बस खाली थी। दोनों लड़कियां लखनऊ के कृष्णानगर की रहने वाली थीं। मामले में परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कृष्णानगर थाने में तहरीर दी थी। दोनों लड़कियां बाबा गुरुनानक के पाठ के लिए कानपुर गई थीं। दोनों के मोबाइल बंद हैं।

कानपुर से शाम 4 बजे निकली थी बस

जानकारी के लिए बता दे, शाम 4:00 बजे कानपुर से निकली बस 5:07 बजे अजगैन उन्नाव पहुंची। जहां उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। कंडक्टर के मुताबिक, 4 लड़कियों ने चार टिकट खरीदे थे और उन्हें आलमबाग बस स्टैंड पर उतार दिया गया था उसके बाद से वह गायब है।

पिता का कहना है कि दो ही लड़कियां गई थी और दो ही वापस आ रही थी बस गाजीपुर चली गई है ड्राइवर और कंडक्टर लखनऊ वापस आएंगे तब उनसे पूछताछ होगी। इसके अलावा पुलिस की तरफ से टीमें लगाई गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लड़कियों की खोज की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here