T20 World Cup: फिर दोहराया जा रहा 2011 का इतिहास, भारत करेगा अपने नाम 2022 वर्ल्ड कप !

0
809
T20 World Cup: फिर दोहराया जा रहा 2011 का इतिहास, फिर करेगा भारत अपने नाम 2022 वर्ल्ड कप !
T20 World Cup: फिर दोहराया जा रहा 2011 का इतिहास, फिर करेगा भारत अपने नाम 2022 वर्ल्ड कप !

आयरलैंड ने इंग्लैंड को बारिश के चलते डकबर्थ लुईस नियम के तहत पांच रन से मात दे दी। दावेदार इंग्लैंड (IRE vs ENG) को ICC T20 वर्ल्ड कप में बारिश के चलते सुपर-12 मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच हुआ जिसमें आयरलैंड ने इंग्लैंड को पांच रन से हरा दिया। आयरलैंड की पारी पहले खेलते हुए 19.2 ओवर में 157 रनों पर ही सिमट गई। इंग्लैंड लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.3 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बना पाई इतने में बारिश आ गई। बारिश आने के कारण खेल को रोक दिया गया। आयरलैंड इस मुकाबले में पांच रन से विजेता बन गया।

2011 में भी ऐसा हुआ था

भारतीय टीम ने 2011 वर्ल्ड कप को अपने पाले में किया था। उस वर्ल्ड कप में भी आयरलैंड ने इंग्लैंड को हरा दिया था। बेंगलुरू में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 327 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। जवाब में आयरलैंड ने 25वें ओवर में 111 रनों पर अपने 5 विकेट खो दिए थे। लेकिन फिर केविन ओब्रायन क्रीज पर उतरे और 50 गेंदों पर शतक लगाने वाले ओब्रायन ने 63 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली। इस पारी की मदद से आयरलैंड ने मैच को आखिरी ओवर में 3 विकेट से अपने नाम कर लिया था।

प्रैक्टिस मैच

2022 टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के दो प्रैक्टिस मैच भी थे। पहला ऑस्ट्रेलिया के साथ और दूसरा न्यूजीलैंड के खिलाफ। 2011 वर्ल्ड कप से पहले भी ऐसा ही हुआ था। उस वर्ल्ड कप में भी भारत का पहला वॉर्म अप मैच ऑस्ट्रेलिया और दूसरा न्यूजीलैंड से था।

पहले भी नीदरलैंड्स था ग्रुप में

इस बार नीदरलैंड्स की टीम भारत के ग्रुप में है। 2011 में भी नीदरलैंड्स भारत के ग्रुप में था। इसके साथ ही 2011 में ओरियो लॉन्च किया गया था। इस बार वर्ल्ड कप से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर ओरियो लॉन्च करते हुए कहा था कि यही भारत को जीत के शिखर तक पहुंचाएगा। इस तरह लगातार ऐसे संयोग बन रहे हैं, जो 20211 के इतिहास को दोहरा रहे हैं। इस बार भी भारत 2022 का कम भारत अपने नाम कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here