Solar Eclipse 2022: साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। भारत में भी इस सूर्य ग्रहण को देख सकते हैं। सबसे पहले जम्मू-कश्मीर और अमृतसर में दिखा में दिखा है सूर्यग्रहण। भारत में ज्योतिष के अनुसार ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है।
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग चुका है। ये आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई दे रहा है। भारत में ये सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा, प्रयागराज, लखनऊ, हैदराबाद, पुणे, भोपाल, चंडीगढ़, नागपुर में दिखेगा सूर्य ग्रहण। भारत में सूर्य ग्रहण का कुल समय लगभग 1 घंटे 40 मिनट तक रहेगा।
क्यों लगता है सूर्य ग्रहण ?
आसान भाषा में समझें तो जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तब चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से छिप या ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण कहते है। पृथ्वी और सूर्य के बीच में चांद के आ जाने से पृथ्वी पर रोशनी नहीं पहुच पाती है जिसके कारण कुछ समय के लिए पृथ्वी का कुछ सतह दिन के उजाले में ही अँधेरे जैसा दिखने लगता है। वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी जब एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तब सूर्य ग्रहण लगता है। इसके अलावा 25 अक्टूबर को अमावस्या है और सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दौरान ही लगता है।